सऊदी अरब की मक्का मस्जिद पर हमले का प्रयास हुआ है।
इस्लाम धर्म के अनुयायियों के लिए मक्का मस्जिद बहुत ही पवित्र स्थल है।
एक व्यक्ति ने शुक्रवार को रात 10.30 बजे के करीब मस्जिद की बाहरी दीवार पर लगे गेट पर तेज़ रफ़्तार कार से टक्कर मारी और कार को मस्जिद में घुसा दिया।
इसके बाद उसने बड़ी मस्जिद के दक्षिणी दरवाजे को टक्कर मार कर तोड़ दिया।
उपस्थित सुरक्षा कर्मियों ने व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर, शनिवार को घटना की जानकारी दी।
पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि बेकाबू कार मस्जिद के एक दरवाजे को तोड़ कर रुक जाती है।
इससे पहले बेकाबू कार मस्जिद की बाहरी दीवार को पार करते हुए और दो फाटकों को तोड़ते हुए अंदर घुस चुकी थी।
मक्का के अधिकारियों कहा कि वह व्यक्ति “असामान्य स्थिति ” में दिखाई दे रहा था।
मक्का मस्जिद के अधिकारियों ने संभावित आरोपों का सामना करने के लिए आरोपी को सरकारी वकील के पास भेज दिया है।
हाल ही में सऊदी अरब ने कोरोना वायरस संकट के बाद सात महीनों में पहली बार नमाज के लिए ग्रैंड मस्जिद खोली है और 15,000 देशी तीर्थयात्रियों को उमराह करने की इजाजत दी है। कोरोना वायरस की वजह से उमराह करने पर भी मार्च में रोक लगा दी गई थी। 15000 उमराह तीर्थयात्रियों की संख्या रविवार से बढ़ाकर 20,000 की जाएगी।