मसूरी। लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के सर्वेंट क्वार्टर में अचानक धमाका हो गया।
जिसमें सात लोग घायल हो गए, चार महिला और तीन पुरूष हैं।
यह धमाका सिलिंडर लीक हो कर फटने से हुआ।
घायलों को फायर सर्विस और पुलिस की मदद से लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के अस्पताल में ले जाया गया।
तीन लोगोंकी हालत गंभीर है उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल रेफर किया गया।
हादसा सुबह हुआ जब घर में रहने वाली एक महिला अपनी बेटी के साथ पूजा करने के बाद मार्निंग वाक के लिए निकली थी।
तभी घर में रखे सिलिंडर का रेगुुलेटर सही तरीके से न लगने के कारण गैस लीक हो गई और मंदिर में जल रहे दीए ने आग पकड़ ली।
इससे सिलिंडर में धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि खिड़की दरवाजे भी क्षतिग्रस्त हो गए।
घायलों के नाम
कविता लटवाल ( 48)पत्नी एमएस लटवाल
रजनी (40 ) पत्नी लक्ष्मण कुमार
रजनी (45) पत्नी विजय कुमार
विजय कुमार (48) पुत्र स्व बालीराम
लक्ष्मण कुमार (42 ) पुत्र बचन सिंह
मनोज कुमार (40) पुत्र श्रीचंद
नीता (45)