उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क पर सेनर गाड़ में बना पुल टूटा, नदी में समाई पोकलैंड
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चीन सीमा को जोड़ने वाले मुनस्यारी-मिलम सड़क पर सेनर गाड़ पर बना पुल आज सोमवार को टूट गया।
घटना तब हुई जब पुल से पोकलैंड मशीन लदा ट्रॉलर गुजर रहा था।
ट्रॉलर में लदी पोकलैंड मशीन नदी में समा गई। हादसे में ट्रॉलर चालक और पोकलैंड ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु भेज दिया गया है ।
मशीन सड़क निर्माण के लिए ले जाई जा रही थी।
पुल के टूटने से चीन सीमा से संपर्क कटा
सेनरगाड़ में पुल के टूटने से चीन सीमा से संपर्क टूट गया है।
सीमा पर तैनात भारतीय सेना और आईटीबीपी की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
इसी रास्ते से भारतीय जवानों को रसद और खाद्य सामग्री पंहुचाई जाती है।
साथ ही यह पुल टूटने से लगभग १२-१५ सीमावर्ती गांवों का मुनस्यारी मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। और उनका भी देश से संपर्क कट गया है।