राजनीति – Event Review https://eventreview.in Event Review Tue, 09 Apr 2024 09:56:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.2 230734881 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर उठाए सवाल, कहा- भारत को पीछे ले जाएगा… https://eventreview.in/defense-minister-rajnath-singh-raised-questions-on-congresss-manifesto-said-will-take-india-backward/ https://eventreview.in/defense-minister-rajnath-singh-raised-questions-on-congresss-manifesto-said-will-take-india-backward/#respond Tue, 09 Apr 2024 09:56:52 +0000 https://eventreview.in/?p=8242 नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 2047 तक देश को एक विकसित राष्ट्र बनाना चाहता है, लेकिन इसके प्रमुख विपक्षी दल का घोषणापत्र भारत को पीछे ले जाने की कोशिश में है।

रक्षा मंत्री ने साक्षात्कार में कहा कि एनडीए सरकार का दृष्टिकोण 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। मेरा मानना ​​है कि यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि कांग्रेस का घोषणापत्र भारत को पीछे ले जाएगा।

रक्षा के क्षेत्र में भारत की ताकत के बारे में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत रक्षा के क्षेत्र में एक मजबूत खिलाड़ी के रूप में उभरा है। सभी हथियार, मिसाइल, टैंक और गोला-बारूद जो हम आयात करते थे, अब निर्यात किए जा रहे हैं। 2014 में हम 600 करोड़ रुपये की रक्षा सामग्री निर्यात करते थे। आज हम 31000 करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात कर रहे हैं, कुछ महीनों में लोगों को पता चल जाएगा कि हम आने वाले समय में कितना निर्यात करने की योजना बना रहे हैं।

सिंह ने बीजेपी सरकार के ट्रैक रिकॉर्ड और पूर्व में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि बीजेपी के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी मामला नहीं है। राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में हमारी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया है। अगर आप कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को देखें तो रक्षा के क्षेत्र में भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे।

 

]]>
https://eventreview.in/defense-minister-rajnath-singh-raised-questions-on-congresss-manifesto-said-will-take-india-backward/feed/ 0 8242
सीएम योगी ने सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा युवाओं के हाथों में थमाते थे तमंचा  https://eventreview.in/cm-yogi-targeted-sp-and-congress-said-they-used-to-hand-over-guns-to-youth/ https://eventreview.in/cm-yogi-targeted-sp-and-congress-said-they-used-to-hand-over-guns-to-youth/#respond Tue, 02 Apr 2024 10:19:51 +0000 https://eventreview.in/?p=7974 सपा हो या कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष केवल एक खानदान का ही व्यक्ति हो सकता है – सीएम योगी 

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पीलीभीत पहुंचे। शहर के रामा इंटर कॉलेज मैदान में प्रबुद्ध सम्मेलन के मंच पर जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। व्यापारियों ने सीएम योगी को बांसुरी भेंट की। समर्थकों ने फूल माला पहनाई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रबुद्धजनों को संबोधित किया। सीएम योगी ने भारत माता की जय से अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पीलीभीत इसलिए महत्वपूर्ण है, यहां परिश्रम और पुरुषार्थ से सोना उगाने वाले अन्नदाता है तो बांसुरी की मधुर धुन से कन्हैया का स्मरण कराने वाले हस्तशिल्प भी। उन्होंने कहा कि पीलीभीत में एक तरफ टाइगर की दहाड़ है, दूसरी तरफ बांसुरी की मधुर धुन है।

सीएम योगी ने कहा कि आपने 2014 के पहले और आज के भारत को देखा है। 2014 से पहले अविश्वास था, अराजकता थी। देश को लेकर कोई सोच नहीं थी। जनता के मन में सरकार के प्रति भी विश्वासन नहीं रह गया था। स्वाभाविक रूप से जब अपने देश के लोग सम्मान नहीं दे रहे हैं तो दुनिया के लोगों ने सम्मान देना बंद कर दिया था। किसान आत्महत्या कर रहा था। युवा पलायन कर रहा था। कहीं उग्रवाद था तो कहीं नक्सलवाद था। आपस में जातीय वैमनस्ता की खाई इतनी चौड़ी थी कि कोई व्यक्ति अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं करता था।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के बारे में तो कहना ही क्या, यहां दंगा होता था। कोई कस्बा और जनपद नहीं बचा था, जहां के लोगों ने दंगा और कर्फ्यू न सहा हो। बेटियां-व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। उद्यमी पलायन कर रहा था। यह 2014 पहले की भारत और यूपी की स्थिति थी। आज 2024 में दुनिया के अंदर भारत का सम्मान बढ़ा है। देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। कश्मीर में आतंकवाद समाप्त। नक्सलवाद समाप्त। देश में सुरक्षा का बेहतर वातावरण है।

उन्होंने कहा कि अब अन्नदाता आत्महत्या नहीं करता है, अन्नदाता उत्कर्ष के चरम को छूने के लिए तैयार है। नौजवान पलायन नहीं करता है, आज का नौजवान स्वयं का स्टार्टअप करता है। आज कोई भी बेटी खुद को असुरक्षित महसूस नहीं करती, बल्कि भारत की सुरक्षा की खातिर पायलट बनने के लिए अपने आप को तैयार करती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज कानून व्यवस्था तुस्त दुरुस्त है। गुंडे माफिया पस्त हैं। प्रदेश दंगों से मुक्त हो गया है। सुरक्षा और समृद्धि भी है।

सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि आपने पिछली सरकारों को देखा है। ये लोग युवाओं के हाथों में तमंचा थमाते थे। हमने रोजगार दिया। सपा-बसपा की सरकार में कर्फ्यू लगता था। हमने कर्फ्यू मुक्त प्रदेश बनाया। आज कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। सीएम योगी ने परिवारवाद को लेकर भी सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट के बीच होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा हो या कांग्रेस उनकी ओर से उस पार्टी का अध्यक्ष केवल एक खानदान का ही व्यक्ति हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते कहा कि भाजपा में सामान्य गरीब परिवार से निकलकर पूरी जीवन देश के लिए समर्पित कर दें, उनके लिए पूरा भारत ही उनका परिवार है।

]]>
https://eventreview.in/cm-yogi-targeted-sp-and-congress-said-they-used-to-hand-over-guns-to-youth/feed/ 0 7974
शिवसेना में शामिल हुए अभिनेता गोविंदा, इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव https://eventreview.in/actor-govinda-joins-shiv-sena-can-contest-elections-from-this-seat/ https://eventreview.in/actor-govinda-joins-shiv-sena-can-contest-elections-from-this-seat/#respond Fri, 29 Mar 2024 10:12:31 +0000 https://eventreview.in/?p=7825 मुंबई। फिल्म अभिनेता गोविंदा की एक बार फिर सक्रिय राजनीति में एंट्री हो गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में गोविंदा ने शिवसेना (शिंदे गुट) का दामन थामा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि गोविंदा (Govinda News) उत्तर पश्चिम मुंबई से चुनाव लड़ सकते हैं। गोविंदा पहले भी इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। साल 2004 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने उस समय के पेट्रोलियम मंत्री और पांच बार के सांसद राम नाइक को शिकस्त देकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

बता दें कि गोविंदा इससे पहले भी राजनीति में अपना किस्मत आजमा चुके हैं। साल 2004 में वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए और पांच बार के सांसद और अटल बिहारी वाजपेयी की तत्कालीन सरकार में पेट्रोलियम मंत्री रहे राम नाइक को 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराकर संसद पहुंचे थे। राम नाइक के पक्ष में 5 लाख 11 हजार वोट पड़े थे, जबकि गोविंदा को 5 लाख 59 हजार वोट मिले थे।

]]>
https://eventreview.in/actor-govinda-joins-shiv-sena-can-contest-elections-from-this-seat/feed/ 0 7825
…तो अब हरिद्वार के अखाड़े से होगी हरीश पुत्र वीरेंद्र की लांचिंग https://eventreview.in/so-now-harishs-son-virendra-will-be-launched-from-the-akhara-of-haridwar/ https://eventreview.in/so-now-harishs-son-virendra-will-be-launched-from-the-akhara-of-haridwar/#respond Sat, 23 Mar 2024 06:32:00 +0000 https://eventreview.in/?p=7665 हरीश रावत की पुरजोर डिमांड पर पुत्र वीरेंद्र को मिलेगा पॉलिटिकल ब्रेक

तो अब त्रिवेंद्र का मुकाबला करेंगे वीरेंद्र!

23 मार्च को रामपुर तिराहे से दून तक चलेगा पिता-पुत्र का राजनीतिक रथ

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस के टिकट को लेकर उतार चढ़ाव जारी है। कांग्रेस हाईकमान व प्रदेश के अन्य नेता पूर्व सीएम हरीश रावत को हरिद्वार से चुनाव लड़वाने पर जुटे हुए हैं। लेकिन हरदा अभी भी अपने पुत्र वीरेन्द्र को ही हरिद्वार के रण में उतारने की जिद पकड़े हुए है। शुक्रवार की रात 10 बजे तक भी हरिद्वार और नैनीताल से प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं हुआ। जबकि हाईकमान की पहली पसंद हरिद्वार से हरीश रावत और नैनीताल से पूर्व सांसद महेन्द्रपॉल बने हुए हैं।

सब कुछ फाइनल होने के बाद शुक्रवार को हरीश रावत ने एक बार फिर हाईकमान से अपने पुत्र वीरेंद्र रावत के लिए दबाव बनाया है। दिल्ली से मिल रही खबरों के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि हाईकमान हरीश रावत के पुत्र मोह के आगे झुक सकता है। और हरीश की जगह उनके पुत्र वीरेंद्र को कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित कर देगा।

सूत्रों का कहना है कि हरीश रावत की गुहार के बाद उनके पुत्र वीरेंद्र ही त्रिवेंद्र रावत के मुकाबले चुनावी जंग करते नजर आएंगे। इस बीच, पूर्व सीएम ने 23 मार्च का कार्यक्रम भी जारी किया है। इस कार्यक्रम के तहत हरीश रावत सुबह 10 बजे रामपुर तिराहा शहीद स्थल से चुनावी अभियान का श्रीगणेश कर। रुड़की, हरिद्वार हिट हुए रात 8 बजे तक  रिस्पना पुल, हरिद्वार रोड पहुंचेंगे।

इस काफिले में कांग्रेस के कई नेता भी शामिल होंगे। काफिले में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर वीरेंद्र रावत की राजनीतिक लांचिंग भी आकर्षण के केंद्र में रहेगी।

]]>
https://eventreview.in/so-now-harishs-son-virendra-will-be-launched-from-the-akhara-of-haridwar/feed/ 0 7665
स्टार्टअप महाकुंभ में पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- ‘बार-बार लॉन्च करना पड़ता है’ https://eventreview.in/pm-modi-targeted-rahul-gandhi-in-startup-mahakumbh-said-one-has-to-launch-again-and-again/ https://eventreview.in/pm-modi-targeted-rahul-gandhi-in-startup-mahakumbh-said-one-has-to-launch-again-and-again/#respond Thu, 21 Mar 2024 04:57:26 +0000 https://eventreview.in/?p=7575 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में चल रहे ‘स्टार्टअप महाकुंभ’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही विपक्ष को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर भी निशाना साधा।राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मोदी ने स्टार्टअप और राजनीति के बीच एक समानता बताई। उन्होंने कहा कि कई लोग राजनीतिक स्टार्टअप शुरू करने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनके और मूल स्टार्टअप के बीच अंतर नए विचारों के लिए बाद के जोर का है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘कई लोग, खासकर राजनीति में, कभी-कभी कई बार स्टार्टअप ‘लॉन्च’ करने की कोशिश करते हैं। आपके और उनके बीच अंतर यह है कि आप प्रयोगात्मक हैं। आप एक लॉन्च की विफलता के बाद नए विचारों को आजमाते हैं। 2023 में कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और इम्फाल से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर उन्होंने निशाना साधा।

पीएम मोदी ने स्टार्टअप महाकुंभ में अपने तीसरे कार्यकाल में भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का वादा भी किया। उन्होंने लोगों की बदलती मानसिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के युवाओं ने नौकरी की तलाश करने के बजाय नौकरी देने वाला बनने का रास्ता चुना है। उन्होंने कहा कि 45 प्रतिशत से ज्यादा भारतीय स्टार्टअप की कमान महिलाओं के पास है।

]]>
https://eventreview.in/pm-modi-targeted-rahul-gandhi-in-startup-mahakumbh-said-one-has-to-launch-again-and-again/feed/ 0 7575
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका, जय प्रकाश भाई पटेल ने थामा कांग्रेस का हाथ https://eventreview.in/shock-to-bjp-before-lok-sabha-elections-jai-prakash-bhai-patel-joins-congress/ https://eventreview.in/shock-to-bjp-before-lok-sabha-elections-jai-prakash-bhai-patel-joins-congress/#respond Wed, 20 Mar 2024 11:44:43 +0000 https://eventreview.in/?p=7560 रांची। झारखंड की मांडू सीट से बीजेपी विधायक जय प्रकाश पटेल बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के लिए यह झटका माना जा रहा है। इस मौके पर झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और प्रभारी गुलाम अहमद मीर मौजूद रहे। झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि प्रकाश पटेल के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को फायदा होगा।

वहीं जय प्रकाश पटेल ने कांग्रेस का हाथ थामने के बाद कहा कि मैं किसी पर आरोप नहीं लगा रहा। 2019 के लोकसभा चुनाव में न सिर्फ बीजेपी बल्कि एनडीए गठबंधन के लिए प्रचार किया। हमें लगा कि झारखंड के लोगों के लिए काम कर सकेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

उन्होंने आगे कहा कि मेरे पिता टेक लाल महतो अग्रणी योद्धा थे, हमें लगा कि एनडीए में जाने से उनके विजन को आगे बढ़ाएंगे, लेकिन ऐसा माहौल नहीं बना। हम ‘इंडिया’ गठबंधन को झारखंड में मजबूत करेंगे।

प्रकाश पटेल को कांग्रेस हजारीबाग लोकसभा सीट से उम्मीदवार बना सकती है। बीजेपी ने हजारीबाग सीट से मनीष जायसवाल को उम्मीदवार बनाया है। जायसवाल सदर विधायक हैं।

]]>
https://eventreview.in/shock-to-bjp-before-lok-sabha-elections-jai-prakash-bhai-patel-joins-congress/feed/ 0 7560
राज ठाकरे ने बीजेपी हाईकमान से की मुलाकात, NDA में शामिल होने की संभावना https://eventreview.in/raj-thackeray-meets-bjp-high-command-possibility-of-joining-nda/ https://eventreview.in/raj-thackeray-meets-bjp-high-command-possibility-of-joining-nda/#respond Tue, 19 Mar 2024 11:39:45 +0000 https://eventreview.in/?p=7519 नई दिल्ली। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होने की चर्चा है। दोनों के साथ मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल है। मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे और उनके बेटे अमित आर.ठाकरे, भाजपा के टॉप नेताओं से मिलने के लिए नई दिल्ली गए।

इस यात्रा में गठबंधन समझौते पर मुहर लगाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मंगलवार को संभावित बैठक की भी संभावना जताई जा रही है। अगर MNS NDA-BJP में शामिल होती है तो महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया मोड़ आएगा।

मनसे के मुख्य प्रवक्ता संदीप देशपांडे ने कहा कि “राज ठाकरे जो भी फैसला करेंगे, वह पार्टी और राज्य के हित में होगाय़”

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सपा) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने कहा कि अगर मनसे राष्ट्रीय विपक्षी दल भारत में शामिल होती तो इसका “स्वागत किया जाएगा और गरिमा प्रदान की जाएगी”। इसी सबके चलते हुए राज ठाकरे के राजनीतिक पैंतरेबाज़ी पर सस्पेंस बढ़ गया है।

महायुति गठबंधन के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि अगर मनसे ने भाजपा के साथ हाथ मिलाने का फैसला किया, तो “यह हिंदुत्व, राज्य और देश के हित में होगा.”
राज ठाकरे ने रहस्य बरकरार रखते हुए कहा, “मुझे कोई जानकारी नहीं है। मुझे केवल ‘आने’ के लिए कहा गया था। मुझे किसी बैठक के बारे में पता नहीं है।”

]]>
https://eventreview.in/raj-thackeray-meets-bjp-high-command-possibility-of-joining-nda/feed/ 0 7519
जो कायर थे, वहीं कांग्रेस छोड़कर जा रहे है, जो बहादुर हैं वो डटे है- पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह https://eventreview.in/those-who-were-cowards-are-leaving-congress-those-who-are-brave-are-standing-firm-former-cm-digvijay-singh/ https://eventreview.in/those-who-were-cowards-are-leaving-congress-those-who-are-brave-are-standing-firm-former-cm-digvijay-singh/#respond Mon, 18 Mar 2024 05:04:11 +0000 https://eventreview.in/?p=7460 फूल छाप कांग्रेसियों ने बदली पार्टी – दिग्विजय सिंह

इंदौर। फूल छाप कांग्रेसियों ने पार्टी बदली है, जो कायर थे वो ही जा रहे हैं। जो बहादुर हैं वो डटे हुए हैं। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का। वे गत दिवस इंदौर पहुंचे और पत्रकारों से चर्चा करते हुए इलेक्टोरल बांड पर भी मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि चाल-चरित्र और चेहरे की बात करने वाली भाजपा सट्टेबाजी करने वाली गेमिंग कंपनी से 1300 करोड़ रुपये का चंदा लेती है। मोदी कालाधन वापस लोने की बात कहते थे, अब शैल कंपनियों से चंदा ले रहे हैं। दिग्विजय सिंह पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे चंद्रप्रभाष शेखर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे थे।

बाद में उन्होंने रेसीडेंसी कोठी पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। पंकज संघवी के कांग्रेस छोडऩे पर उन्होंने कहा कि संघवी भाजपा में जाने से पहले अलग से जीतू पटवारी के कान में फूंक कर गए हैं। पता करिए वो क्या बोलकर गए हैं? ईवीएम को उन्होंने धोखा करार देते हुए कहा कि भारतीय नागरिकों के वोट चोरी कर रही है। हम इसके खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। सीएए लागू करने के सवाल पर केंद्र सरकार को सिंह ने कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पहले से देश में नागरिकता कानून है।

उस कानून में नियामों का हो पालन करता है उसे नागरिकता मिल जाती है। सिंह ने दावा किया कि 18 मार्च की बैठक के बाद टिकट के नाम तय हो जाएंगे। खुद चुनाव लडऩे के सवाल पर कहा कि मैं पार्टी का सडक़ पर लडऩे वाला कार्यकर्ता हूँ, जो पार्टी कहेगी वो करूंगा।

]]>
https://eventreview.in/those-who-were-cowards-are-leaving-congress-those-who-are-brave-are-standing-firm-former-cm-digvijay-singh/feed/ 0 7460
पूर्व मंत्री हरक की पुत्रवधु अनुकृति ने भी कांग्रेस को किया बाय- बाय  https://eventreview.in/anukriti-daughter-in-law-of-former-minister-harak-also-said-bye-to-congress/ https://eventreview.in/anukriti-daughter-in-law-of-former-minister-harak-also-said-bye-to-congress/#respond Sat, 16 Mar 2024 10:21:18 +0000 https://eventreview.in/?p=7402 देखें, त्यागपत्र

देहरादून। पूर्व मंत्री हरक सिंह की करीबी लक्ष्मी राणा के बाद अब उनकी पुत्रवधु अनुकृति गुसाईं नेभी कांग्रेस छोड़ दी है। अनुकृति ने 2022 में लैंसडौन से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। और हार गई थीं। इस बीच ईडी की हरक सिंह के परिवार व करीबियों पर पड़ रहे छापे के बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा और अब अनुकृति ने कांग्रेस छोड़ दी। शुक्रवार को पूर्व विधायक मालचंद व विजयपाल सजवाण भी कांग्रेस छोड़ चुके है।

]]>
https://eventreview.in/anukriti-daughter-in-law-of-former-minister-harak-also-said-bye-to-congress/feed/ 0 7402
भाजपा ने पौड़ी से बलूनी व हरिद्वार से त्रिवेंद्र को चुनावी अखाड़े में उतारा https://eventreview.in/bjp-has-fielded-baluni-from-pauri-and-trivendra-from-haridwar/ https://eventreview.in/bjp-has-fielded-baluni-from-pauri-and-trivendra-from-haridwar/#respond Thu, 14 Mar 2024 05:40:47 +0000 https://eventreview.in/?p=7307 लोकसभा चुनाव 2024- पूर्व सीएम निशंक व तीरथ को लगा झटका

देहरादून। भाजपा की दूसरी सूची में पौड़ी सेअनिल बलूनी व हरिद्वार से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को टिकट दिया गया है। इन सीटों पर सांसद व पूर्व सीएम निशंक व तीरथ सिंह रावत का भाजपा ने टिकट काट दिया। भाजपा ने पांचों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पौड़ी में अनिल बलूनी व कांग्रेस के गणेश गोदियाल के बीच मुकाबला होगा।

जबकि टिहरी में राज्य लक्ष्मी व जोतसिंह गुनसोला चुनाव लड़ेंगे। अल्मोड़ा में भाजपा के अजय टम्टा व कांग्रेस के प्रदीप टम्टा भिड़ेंगे। नैनीताल व हरिद्वार में कांग्रेस ने टिकट तय नहीं किये हैं।

]]>
https://eventreview.in/bjp-has-fielded-baluni-from-pauri-and-trivendra-from-haridwar/feed/ 0 7307