देहरादून। संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद खाली हुई पिथौरागढ़ सीट पर आज उपचुनाव के नतीजे घोषित हुए।
भाजपा उम्मीदवार व प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत, कांग्रेस से अंजू लुंठी और समाजवादी पार्टी से मनोज भट्ट आमने सामने थे।
उत्तराखंड की पिथौरागढ़ विधान सभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना आज पूरी हो गई है।
पिथौरागढ़ उपचुनाव में कुल 50191 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
भाजपा ने 3267 सौ वोट के अंतर से जीत दर्ज की।
राज्य में भाजपा और केंद्र में भाजपा सरकार होने के साथ साथ संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत के निधन का भी चन्द्र पंत को जनता की सहानुभूति मिली।
भजापा उम्मीदवार व प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत, कांग्रेस से अंजू लुंठी और समाजवादी पार्टी से मनोज भट्ट के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था।
भाजपा उम्मीदवार चंद्रा पंत की जीत के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के आलावा सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
उपचुनाव में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जम कर आतिशबाज़ी करते हुए मिठाई बांटी।
वहीं उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पिथौरागढ़ उपचुनाव में
कांग्रेस पराजित हुई है, हम जनादेश स्वीकार करते हैं और पिथौरागढ़ की जनता का आभार व्यक्त करते
हुए धन्यवाद करते हैें कि जो विश्वास उन्होंने कांग्रेस में व्यक्त किया है उस विश्वास को हम कांग्रेस के लोग
बनाये रखने का भरसक प्रयास करेंगे।
ये जीत सहानुभूति एवं धनबल की जीत है।
इस उपचुनाव में मतदान का प्रतिशत बहुत कम रहा है जो इस बात का संकेत है कि पिथौरागढ़ की जनता
में इस उपचुनाव के प्रति उत्साह नही था क्योंकि भाजपा सरकार ने पिथौरागढ़ के विकास को अवरूद्व
करने का काम किया।
यदि राज्य सरकार ने पिथौरागढ़ में विकास कार्यो को अमलीजामा पहनाते हुए स्थानीय युवकों को रोजगार
के अवसर मुहैया कराये होते, किसानों का बकाया़ ऋण माफ किया होता, स्वास्थ्य सेवाओं को सुद्वढ़ किया
होता, बढ़ती मंहगाई पर लगाम लगाई होती, शिक्षा एवं कानून व्यवस्था पर ध्यान दिया होता तो वहां की
जनता में मतदान के प्रति उत्साह होता। इस उपचुनाव में पिथौरागढ़ की जनता ने भाजपा को आईना दिखाने का भी काम किया है।
लेकिन यह चुनाव इस बात का भी संकेत है कि भविष्य में कांग्रेस राज्य में और अधिक मजबूती के साथ उभरकर आयेगी।
प्रीतम सिंह ने कांग्रेस के स्थानीय नेतृत्व एवं समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि
कांग्रेस के प्रत्येक सिपाही ने पूरे समर्पण के साथ मजबूती एवं एकजुटता का परिचय देते हुए यह उपचुनाव
लड़ा जिसके लिए वह सभी साधुवाद के पात्र है।