जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने आज देश को एक बड़ा तोहफा दिया है।
जामिया के रसायन शास्त्र के प्रोफेसर इमरान अली को भारत का नंबर वन वैज्ञानिक घोषित किया गया है।
दुनिया के श्रेष्ठ वैज्ञानिकों की यह लिस्ट पीएलओएस बायोलॉजी नामक विश्व प्रसिद्ध पत्रिका में प्रकाशित हुई है।
जामिया से आए बयान के अनुसार प्रोफेसर इमरान अली रसायन शास्त्र में पूरी दुनिया में 24वें नंबर पर और भारत में पहले नंबर पर वैज्ञानिक घोषित किए गए हैं।
उन्हें यह खिताब विश्लेषणात्मक रसायन विज्ञान के क्षेत्र में मिला है।
यह खिताब अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की तरफ से दिया गया है।
पीएलओएस बायोलॉजी ने विभिन्न वैज्ञानिक क्षेत्रों में 68 लाख 80 हजार से अधिक वैज्ञानिकों की सूची प्रकाशित की है।
जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण रिसर्च वर्क किया है।
जामिया के कुलपति ने विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को इस कामयाबी पर बधाई दी है।
इस तरह जामिया के वैज्ञानिकों ने साबित कर दिया है कि जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय उच्च गुणवत्ता वाले शोध और शिक्षा पर कार्य कर रहा है।
प्रोफेसर इमरान अली के अतिरिक्त जामिया के 12 अन्य वैज्ञानिकों ने भी दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में स्थान बनाया है।
जिनमें प्रोफेसर मोहम्मद शामी, न्यूक्लियर पार्टिकल फिजिक्स की भारत में 10 वीं रैंक है
और प्रोफेसर अंजन आनंद सेन न्यूक्लियर पार्टिकल फिजिक्स में भारत में 31 वीं रैंक पर हैं।