Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने रामपुर तिराहा में उत्तराखण्ड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने रामपुर तिराहा में उत्तराखण्ड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

आंदोलनकारियों के सपने पूरे करना सरकार का कर्तव्य- सीएम धामी

शहीद स्थल, रामपुर तिराहा में उत्तराखंड के स्थानीय उत्पाद मिलेंगे

रामपुर तिराहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर में राज्य आन्दोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2 अक्टूबर 1994 को उत्तराखण्ड के अलग राज्य की प्राप्ति के लिए आन्दोलन कर रहे हमारे नौजवानों और माता-बहनों के साथ क्रूरता पूर्वक बर्ताव किया गया। अनेक आन्दोलनकारियों की इसमें शहादत हुई। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। राज्य आन्दोलनकारियों के द्वारा किये गये संघंर्षों के परिणामस्वरूप हमें उत्तराखण्ड अलग राज्य मिला। राज्य आंदोलनकारियों के सपनों एवं संकल्पों के आधार पर राज्य के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर स्थित शहीद स्थल में उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की उपलब्धता एवं स्थानीय उत्पादों के स्थल के रूप में विकसित किए जाने की बात कही।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूर्ण करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सभी आंदोलनकारियों को पूरा मान-सम्मान और अधिकार देने का संकल्प लिया है। राज्य सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में दस प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया है। राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाने के साथ ही राज्य आंदोलकारियों की मृत्यु के पश्चात उनके आश्रितों को भी पेंशन देने का निर्णय लिया है। सरकार राज्य आंदोलनकारियों को ’एक समान पेंशन’ देने के लिए कार्ययोजना तैयार कर रही है। उद्योगों में नौकरी के लिए राज्य आंदोलनकारियों को प्राथमिकता के लिए समुचित व्यवस्था की जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का ’’विकल्प रहित संकल्प’’ लेकर आगे बढ़ रही है। सरकार की नीतियों के केंद्र में राज्य का सर्वांगीण विकास है। राज्य सरकार उत्तराखंड को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मागदर्शन में उत्कृष्ट उत्तराखंड बनाने के लिए वचनबद्ध है। आज केदारनाथ पुनर्निर्माण, बदरीनाथ के मास्टर प्लान कार्य के साथ ही मानसखंड मंदिर माला मिशन पर कार्य चल रहा है। वाइब्रेंट विलेज के तहत सीमांत क्षेत्र में बसे गांवों को प्रथम पंक्ति में लाने का कार्य किया जा रहा है।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि हमारे शहीद आन्दोलनकारियों के बलिदान की बदौलत हमें उत्तराखंड राज्य मिला। उन्होंने कहा कि भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई के प्रधानमंत्रित्व काल में उत्तराखण्ड अलग राज्य बना। राज्य निर्माण के बाद उन्होंने उत्तराखण्ड को विशेष औद्योगिक पैकेज भी दिया। उन्होंने कहा आज केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि युवा साथियों एवं मातृशक्ति ने इस आंदोलन का नेतृत्व किया। शहीदों के सपनों के अनुसार आज राज्य में विकास की नींव रखी जा रही है। मुजफ्फरनगर के स्थानीय लोगों ने भी आंदोलनकारियों का साथ दिया।

इस दौरान कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव कुमार बालियान, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ( उत्तर प्रदेश सरकार) कपिल देव अग्रवाल, विधायक प्रदीप बत्रा, उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड संस्कृत साहित्य एवं कला परिषद् सुश्री मधु भट्ट, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा रूड़की शोभा राम प्रजापति, भाजपा जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर सुधीर सैनी, सचिव संस्कृति हरि चंद्र सेमवाल, जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज सिंह गर्ब्याल, निदेशक संस्कृति सुश्री बीना भट्ट एवं अन्य लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

चार जून को उत्तराखंड में चारों ओर खिलेगा कमल- मुख्यमंत्री

नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में बेतालघाट में जनसभा नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी...

कांग्रेस में कोई टिकट लेने को तैयार नहीं था – सीएम

पिथौरागढ़ में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में जनसभा देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीडीहाट में लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में...

नानकमत्ता गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या से कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

चुनाव में कानून व्यवस्था के दावे के बीच गुरुद्वारे में गोलियों की तड़तड़ाहट हत्या के पीछे की साजिश का खुलासा किया जाएगा-डीजीपी नानकमत्ता। लोकसभा चुनाव के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

इनकम टैक्स मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की कांग्रेस की याचिका

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. दिल्ली हाईकोर्ट ने इनकम टैक्स विभाग द्वारा शुरू की गई टैक्स...

चार जून को उत्तराखंड में चारों ओर खिलेगा कमल- मुख्यमंत्री

नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में बेतालघाट में जनसभा नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी...

पीएम मोदी से भी ज्यादा अमीर है दिल्ली के सीएम, यहां जानें अरविंद केजरीवाल की प्रॉपर्टी डिटेल्स

नई दिल्ली। ईडी के आरोपों को बेबुनियाद बता रहे आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल असल में पीएम मोदी से भी ज्यादा अमीर...

कांग्रेस में कोई टिकट लेने को तैयार नहीं था – सीएम

पिथौरागढ़ में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में जनसभा देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीडीहाट में लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में...

सीएम भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर बड़ी खुशखबरी मिली है। भगवंत की पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत...

नानकमत्ता गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या से कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

चुनाव में कानून व्यवस्था के दावे के बीच गुरुद्वारे में गोलियों की तड़तड़ाहट हत्या के पीछे की साजिश का खुलासा किया जाएगा-डीजीपी नानकमत्ता। लोकसभा चुनाव के...

कपड़ों से नहीं निकल रहा होली का रंग, तो इन ट्रिक्स की मदद से मिनटों में होगा ये साफ

होली खेलना हर किसी को पसंद होता है. कई लोग पक्के रंग से होली खेलते हैं, तो कई गुलाल से, ऐसे मैं कपड़ों पर...

हर बार की तरह इस बार भी महंगाई का बोझ लेकर आ रहा नया वित्तीय वर्ष

राजमार्गों पर टोल शुल्क के साथ ही पानी की दरों में भी होगी बढ़ोत्तरी  जून तक नहीं पड़ेगा बिजली की दरों में बढ़ोतरी का बोझ देहरादून।...

आईपीएल 2024- रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रन से हराया 

सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर  नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के आठवें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दमदार प्रदर्शन के साथ...

निर्वाचन टीम को पोलिंग बूथ तक लाने वाले वाहनों का किराया तय

3 करोड़ 60 लाख मूल्य की जब्ती देखें, तय किराया देहरादून। इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ई.एस.एम.एस) के तहत राज्य में अभी तक 3 करोड़ 60 लाख...