Railway : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज ऋषिकेश रेलवे स्टेशन और एसटीपी ढालवाला का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश – कर्णप्रयाग रेल परियोजना के प्रथम योग नगरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
उसके बाद परियोजना के निदेशक और प्रोजेक्ट मैनेजर परियोजना पर चर्चा की।
निर्धारित समय पर परियोजना के प्रथम रेलवे स्टेशन के निर्माण को पूर्ण करने पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की प्रशंसा की।
कर्णप्रयाग ऋषिकेश रेलवे परियोजना का प्रथम रेलवे स्टेशन विकास में मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना एक बड़ी उपलब्धि बनने जा रही है। प्रधानमंत्री स्वयं इस योजना का लोकार्पण करेंगे। देश के विभिन्न राज्यों से लंबी दूरी की रेल सेवाएं यहां पहुंचेंगी। – त्रिवेंद्र सिंह रावत
मुख्यमंत्री ने रेलवे स्टेशन परिसर में सागवान का पौधा भी रोपा।
केंद्र सरकार चारधाम क्षेत्र को रेल परियोजना से जोड़ने का इंतजाम कर रही है।
बदरीनाथ और केदारनाथ धाम क्षेत्र को रेल से जोड़ने के लिए ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर काम तेजी से शुरू हो गया है।
एक रेलवे स्टेशन और सुरंग का निर्माण पूरा हो चुका है।
पांच सुरंगों के निर्माण कार्य जारी है।
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिए उत्तरकाशी तक रेल पहुंचाने की परियोजना पर भी गंभीरता से प्रयास शुरू हो गए हैं।
डोईवाला से उत्तरकाशी व बड़कोट तक रेल परियोजना का सर्वे पूरा हो गया है।
डोईवाला – उत्तरकाशी – बड़कोट रेलवे लाइन 122 किमी लंबी होगी, जिस पर 24 हजार करोड़ की लागत का अनुमान है।
रेलवे विकास निगम लि. के अधिकारियों ने परियोजना का प्रस्तुतिकरण दिया।
मार्च 2018 में रेल परियोजना का सर्वे शुरू हुआ था।
रेल परियोजना के तहत 10 स्टेशन बनेंगे और 24 टनल और 19 पुलों का निर्माण होगा।