राष्ट्रीय

दिन में भी बढ़ी ठंड, 15 से कोहरे के आसार, पढ़ें अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज 

नई दिल्ली। दिसंबर में पहले दिन शनिवार को दिन में ठंडी हवा चली। इससे मौसम में बदलाव नजर आया। दिन में हवा और धूप के बीच मौसम में नमी बनी रही। इससे दिनभर ठंड रही। शाम होते- होते ठंड का असर और बढ़ गया। अधिकतम तापमानन 24.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक दिन के पहले की अपेक्षा दोनों तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा शनिवार को एक्यूआई 274 दर्ज किया गया।

पहाड़ों पर बदल रहे मौसम के चलते वेस्ट यूपी में भी सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। आगे तापमान और गिरेगा। 15 दिसंबर से सर्दी में बढोतरी के आसार हैं। साथ ही कोहरा भी छाएगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि शनिवार को दिन में हवा के चलने से तापमान में गिरावट आई है।

रात भी सर्द होती जा रही है। अभी तीन चार दिन तक मौसम ऐसे ही रहेगा, दिन रात का तापमान गिरेगा। 15 दिसंबर के बाद से कोहरे के भी आसार हैं। इसके अलावा शनिवार को शहर में बेगमपुल की हवा सबसे खराब रही। यहां एक्यूआई 304 दर्ज किया गया। जयभीमनगर में 280, गंगानगर में 262, पल्लवपुरम में 287, दिल्ली रोड में 299 एक्यूआई दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *