1962 के बाद पहली घटना जिसमे एक इतने बड़े अफसर की शहादत चीन सीमा पर हुई
लद्दाख की गलवान घाटी में बीती रात चीन और भारत की सैन्य टुकड़ियों के बीच हिंसक झड़प हुई |
भारत के एक कमांडिंग ऑफिसर स्तर के अधिकारी और दो जवान इस झड़प में शहीद हो गए |
पहली बार ग्लोबल टाइम्स ने माना कि चीनी सेना को भी नुकसान हुआ है
हालांकि अभी उन्होंने जान माल की पुष्टि नहीं की है
कहा जा रहा है कि चीन के भी पांच जवान मारे गए हैं |
नहीं चली गोलियां
भारत के तीन और चीन के पांच जवान जिस झड़प में मारे गए, उस झड़प में एक भी गोली नहीं चलाई गई |
चीन के सैनिक अपने साथ कील और कांटेदार तार लपेटी लाठियां ले कर आए थे |
और पहला हमला चीन की तरफ से हुआ |
भारतीय जवानों ने अपने शौर्य का परिचय देते हुए चीन की इस साजिश का जबरदस्त जवाब दिया |
मेजर जनरल स्तर की वार्ता जारी
इस घटना के बाद भी भारत और चीन के सैन्य अधिकारियों के बीच वार्ता जारी है |
वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के द्वारा कोरोना परिस्थिति पर चर्चा करेंगे | संभव है कि चीन के साथ तनाव पर भी जानकारी साझा की जाए |
क्या चाहता है चीन ?
यह बात अब स्पष्ट हो चुकी है कि चीन नियंत्रण रेखा को बदलना चाहता है | पहले भी चीन भारत के बड़े भू भाग पर कब्जा कर चुका है |