Covid : उत्तराखंड में कोरोना के मामले आज बढ़कर 4515 हो गए।
आज राज्य में 239 कोरोना पॉजिटिव मामले आए।
वहीं 35 लोग ठीक होकर अपने घर भी लौट गए।
अब तक राज्य में कुल 52 लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है। और आज राज्य में कुल 1311 सक्रिय कोरोना मामले हैं।
राज्य की डबलिंग दर भी 22.37 दिन हो गई है।
राज्य में कोरोना मरीजों का रिकवरी दर 69.01% हो गया है।
पिछले कुछ दिनों में राज्य में तेजी से बढ़ते मामले चिंता का विषय हैं। सरकार और जनता दोनों को अत्यधिक जागरूक रहने की आवश्यकता है।
आज हरिद्वार में 150 मामले सामने आए। जबकि देहरादून में 58 मामले सामने आए। उधम सिंह नगर में 13, उत्तरकाशी में पांच, नैनीताल में 7, पौड़ी में चार, अल्मोड़ा में एक और चमोली में एक मामला सामने आया।
कुल ठीक हुए 35 मरीजों में से देहरादून में 25, हरिद्वार में 9 और चमोली में एक मरीज है।
शहर के रूप में देहरादून 1107 मामलों के साथ सबसे आगे है। वहीं उधम सिंह नगर में 729 मामले सामने आये हैं। नैनीताल में 691, जबकि हरिद्वार में 632 मामले अब तक दर्ज किए गए हैं।
पूर्ण तक पर्वतीय क्षेत्रों में टिहरी गढ़वाल में 450, अल्मोड़ा में 212, और उत्तरकाशी में 110 मामले सामने हैं।
वहीं पौड़ी गढ़वाल में भी 186 मामले हैं।
यदि पर्वतीय क्षेत्रों में कोरोना इसी तरह फैलता रहा तो स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है।