आज पत्रकारिता जगत ने एक साथी को खो दिया |
वरिष्ठ पत्रकार और फोटोग्राफर श्री दिनेश कंडवाल का आज निधन हो गया |
ओएनजीसी में भूगर्भशास्त्री रहे दिनेश कंडवाल, देहरादून डिस्कवर के संपादक थे |
इस आकस्मिक दुखद समाचार से लोगों में दुख की लहर दौड़ गई |
सोशल मीडिया पर अनेक लोगों ने श्री कंडवाल को श्रद्धासुमन अर्पित किये |
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी श्री दिनेश कंडवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया | और उनकी
आत्मा की शांति और परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की |
इवेंट रिव्यू परिवार श्री दिनेश कंडवाल को श्रद्धासुमन अर्पित करता है