
Brown Dipper

Plumbious Redstart Male
देहरादून का पक्षी दर्शन में पूरे देश में आला स्थान है | लगभग 650 प्रजातियों के पक्षी आप दून घाटी और आसपास की पहाड़ियों पर देख सकते हैं | पक्षी दर्शन का नाम लेते ही देहरादून की आसन झील का नाम जुबान पर आ जाता है क्योंकि यह जगह शीतकाल में विदेशी पक्षियों का बसेरा बन जाती है |

Spotted Forktail
परन्तु घाटी के बाकी क्षेत्र भी पक्षी विविधता से परिपूर्ण हैं यद्यपि प्रसिद्ध नहीं हैं | ऐसा ही एक क्षेत्र मालदेवता है जहां शीतकाल शुरू होते ही मनमोहक पक्षियों ने डेरा डालना प्रारंभ कर दिया है | अक्टूबर माह में इस क्षेत्र में व्हाइट कैप्ड रेडस्टार्ट या नेहरू टोपी थिरथिरा, प्लूंबियस रेडस्टार्ट, ब्राउन डिपर, लिटिल फोर्कटेल तथा स्पाटेड फोर्कटेल देखी जाने लगी हैं | ठंड बढ़ने के साथ नए पक्षी भी इस सूची से जुड़ते रहेंगे और पक्षीप्रेमियों का मन मोहते रहेंगे | आवश्यकता है इस क्षेत्र को बर्डवाचिंग मैप पर लाने की, ताकि इस क्षेत्र में इको पर्यटन की अपार क्षमताओं का प्रयोग किया जा सके |