देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत को सीने में दर्द की शिकायत के बाद देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह एवं सचिव वित्त अमित नेगी उपस्थित थे।
पूर्व सीएम हरीश रावत को कल देर रात मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उन्हें कुछ बेचैनी व सीने में भारी पन महसूस हो रहा था। उनकी जांच में बीपी शुगर व पल्स सामान्य पाए गए। अभी कुछ और जांच चल रही है, कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि वे स्वयं उनसे मिल कर आये हैं और उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने आराम के करने के लिए कहा है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को मैक्स अस्पताल में भर्ती चार्टर्ड एकाउंटेंट आलोक भट्ट की पत्नी एवं पुत्री की कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।