बरसात के मौसम में पहाड़ से आने वाली नदियां कब रौद्र धारण कर ले, इसका कोई अंदाज नहीं लगाया जा सकता है।
पौड़ी जनपद के दुगड्डा क्षेत्र में अचानक उफान पर आई नयार नदी में एक जलती चिता देखते ही देखते पल भर में बह गई।
कुछ समय पहले नदी का जलस्तर सामान्य था।
इसका कारण पहाड़ पर हुई तेज़ बारिश है।
जिसके कारण नदी का जलस्तर अचानक तेज़ी से बढ़ जाता है।
नदी में अचानक से आये इस सैलाब से दाह संस्कार में आये लोगों ने भी भाग कर किसी तरह से अपनी जान बचाई।
जानकारी के मुताबिक दुगड्डा क्षेत्र में एक नेपाली मूल के व्यक्ति का दाह संस्कार नयार नदी में किया जा रहा था।
तभी अचानक नदी में आये इस सैलाब ने तबाही मचा दी।
जलती चिता के बह जाने पर शव भी नदी के तेज बहाव में बह गया, जिसका कोई पता नही चल पाया है।