देहरादून। आज सुबह थाना कैंट को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि गढ़ी कैंट क्षेत्र में एक युवती ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है।
थाना कैंट से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा।
मृतका की पहचान कर ली गयी है।
मृतका की उम्र 14 वर्ष थी।
परिजनों ने बताया कि मृतका केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में आठवीं की छात्रा थी।
आज प्रातः उसके द्वारा अपने कमरे में फांसी लगा ली।
मृतका अपने परिवार की छोटी पुत्री थी।
पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
पुलिस द्वारा मौके पर शव का पंचायतनामा भर शव को अग्रिम कार्यवाही के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।