देहरादून। देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट की ओर से पचपन दिव्यांगों को राशन किट च्यवनप्राश व
पोष्टिक जूस वितरित किया गया ।
बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने दिव्यजनों को अपने हाथों से
सामान वितरित किया।
इस मौके पर प्रीतम सिंह ने कहा कि दिव्यांगों की सेवा मानवता की सबसे बड़ी सेवा है,उन्होंने कहा कि
जिनके साथ प्रकृति ने नाइंसाफी की है उनकी मदद करना सबसे बड़ा धर्म का काम है।
उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल में जिस प्रकार से देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष
सूर्यकांत धस्माना ने देहरादून में जरूरतमंद लोगों की सहायता की वो वास्तव में सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि कोरोना संकट पूरे विश्व में मानव अस्तित्व को चुनौती दे रहा है और इसका मुकाबला सभी
को दलगत भावना धर्म जाती क्षेत्र की भावना से ऊपर उठ कर एक होकर करना है।
प्रीतम सिंह ने कहा कि आज उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और नेता जिस प्रकार से जनता की
सेवा कर रहे हैं उसका कोई सानी नहीं है।
देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत
धस्माना ने कहा कि उनका ट्रस्ट लॉक डाउन वन से लेकर अब तक पूरे देहरादून में अपनी सहयोगी
संस्थाओं के साथ मिल कर गरीब मजदूर और मजबूर लोगों की सेवा में लगा है।
उन्होंने कहा कि पिछले 55 दिनों में ट्रस्ट ने अब तक दस हज़ार लोगों तक कच्चा राशन सब्ज़ी जूस मास्क
सैनिटाइजर पहुंचा कर सहायता करने का काम किया ।
उन्होंने कहा कि ट्रस्ट ने उन लोगों को चिन्हित करने का काम किया जो वास्तव में जरूरतमंद हैं ।
उन्होंने कहा कि आज जब सारे धार्मिक स्थल बन्द पड़े हैं तब उसमें देवसेव में लगे पुरोहित समाज के लोगों को भी ट्रस्ट ने दान दक्षिणा दे कर मदद की और आज दिव्यांग जनों की सेवा का अवसर भी मिल गया।
इस अवसर पर राजपुर के पूर्व विधायक राजकुमार,प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी,
पूर्व दर्जाधारी अजय सिंह, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, प्रदेश सचिव विकास नेगी,
चैरिड नेशन के अध्यक्ष अमित सचदेवा, प्रदीप सिंह, मंजू पंवार, शांति रावत , अनुज दत्त शर्मा,
कैलाश जोशी, नंदा देवी निर्धन दिव्यांग कल्याण समिति के अध्यक्ष बसंत कुमार थपलियाल,
जिला अध्यक्ष संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।