स्कूटी सवार युवाओं को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
आज रुड़की में खंजरपुर रोड पर रोड एक्सिडेंट हुआ |
अज्ञात वाहन दो स्कूटी सवार युवाओं को टक्कर मार कर भाग गया |
दोनों लड़के सड़क पर पड़े थे |
एक कराह रहा था तो दूसरा तड़प रहा था |
भीड़ जमा थी, लेकिन तमाशबीन की तरह |
मौके पर इवेंट रिव्यू की संपादक आरती गुसांई गुजर रही थीं |
उन्होंने गाड़ी रोक कर लड़कों को सड़क के किनारे बैठने में मदद की तथा पुलिस और 108 हेल्पलाइन पर तुरंत फोन किया |
पुलिस मौके पर पंहुच गई थी |
लेकिन 108 एंबुलेंस जगह ही पूछती रह गई | और दुर्घटना स्थल पर नहीं पंहुच पाई |
लड़कों को ई – रिक्शा में बिठा कर हस्पताल भेजा गया |
एक युवक की हालत गंभीर थी |
दोनों युवक जलालपुर निवासी हैं
घायलों के नाम
1) समीर पुत्र इमरान
2) आकिब पुत्र बबलू