देहरादून। बीती रात लगभग 1:00 बजे मूसलाधार बारिश के कारण चुक्कूवाला स्थित इंदिरा कॉलोनी में एक मकान ढह गया।
जिसके अंदर रहने वाले सभी लोग उसमें फंस गए।
पुलिस की एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है।
बताया जा रहा है कि अब तक 3 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 2 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
मकान ढहने का कारण एक पुश्ते का ढहना था जो मकान के पीछे बना हुआ था।
मानसून के प्रारंभिक दौर में यह देहरादून का बड़ा हादसा है।
इसी क्षेत्र में दो साल पहले भी मकान ढहने से कई लोगों की मौत हुई थी।
दोबारा हुए हादसे से आसपास के लोग घबराये हुए हैं।
खबर लिखे जाने तक बचाव कार्य जारी था।
घटना स्थल पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी रही।
सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी भी मौके पर पंहुच गए।
इलाके के विधायक भी मौके पर पहुँचे और घटना पर शोक व्यक्त किया।