देहरादून |मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पॉलिथीन का उपयोग न करने के लिये प्रेरणा देने हेतु मानव श्रृंखला के निर्माण की कवायद की |
सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे तक बनाई गई यह मानव चेन, कार्यदिवस होने के कारण जनता की परेशानी का ही सबब बन गई | चारों तरफ जाम से जनता परेशान रही |
इस मानव चेन का क्या हासिल हुआ या होगा यह तो भविष्य की बात है | लेकिन आज के दिन भी राजधानी देहरादून में पॉलीथीन कचरा बिखरा पड़ा रहा |
जब तक पॉलीथीन बनाने वाली फैक्ट्रियां बंद नहीं होंगी, इस तरह की कवायद स्टंट से अधिक कुछ भी नहीं मानी जा सकती हैं |
राज्य के सामने ज्यादा बड़ी समस्या ठोस कचरा निस्तारण की है | जिस पर कोई समुचित योजना नहीं बनाई गई है |
शायद अब जनता और सरकारें जन सरोकार भूल कर आयोजनों का ही आनंद ले रही हैं |