Lockdown : जसपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने आज बृहस्पतिवार को दोपहर बाद दो बजे से शुक्रवार रात 12 बजे तक जसपुर नगर पालिका क्षेत्र में पूर्ण लॉकडाउन करने का फैसला लिया है।
शनिवार रविवार को पूर्व में जारी किए शासनादेश से लॉकडाउन रहेगा।
सभी विभागों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कराने के निर्देश दिए गए हैं।
ऊधमसिंह नगर जिले में बुधवार को जसपुर ब्लॉक में सर्वाधिक 46 कोरोना संक्रमित मिले।
इनमें 45 नई बस्ती गांव के निवासी हैं। जबकि खेड़ा में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला।
वहीँ गदरपुर थाने में एक दरोगा और कांस्टेबल के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बुधवार को भी दो दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
इसके बाद सभी को आइसोलेट करने के साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
थाने के सील करने के बाद अब महतोष पुलिस चौकी को सैनिटाइज कर सभी कार्य यहां से संचालित किए जा रहे हैं।