मंगलवार को उत्तराखंड में मानसून ने प्रवेश किया |
और आज ही बारिश ने कहर ढा दिया |
मानसून कुमाऊं के 85% क्षेत्रों में स्थापित हो चुका है |
जबकि गढ़वाल क्षेत्र में ये अगले 24 से 48 घंटे के बीच स्थापित हो जाएगा |
प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की प्रबल संभावना है |
देहरादून, टिहरी, चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में भारी बारिश हो सकती है |
देहरादून में सुबह से बौछार पड़ रही है लेकिन उमस से राहत नहीं मिल रही |
बागेश्वर में सरयू नदी उफान मार रही है |
जल भराव के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है |
यहां तक कि घरों में भी पानी घुस रहा है |
प्रशासन जनता से नदी से दूर रहने की अपील कर रहा है |
वहीं कालाढूंगी में मुख्य राजमार्ग पर बड़ा पेड़ गिरने से एक कार चपेट में आ गई |
सवार बालबाल बचे, लेकिन लंबा जाम लग गया है |
वहीं गौरा पड़ाव पर गौला नदी के तेज बहाव में कई डंपर बह गए हैं |
विशेषज्ञों के अनुसार इस बार मानसून के द्वारा भारी बारिश की संभावना है |
एन.डी.आर.एफ. और एस.डी.आर.एफ. को हाइ अलर्ट पर रहने की जरूरत है |