नगर निगम देहरादून में भी कोरोना का संक्रमण बढने के कारण कार्यालय आम जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत समय-समय पर बन्द करना पड़ रहा है तथा इस अवधि में कार्यालय परिसर को सैनिटाईज करने का कार्य कराया जाता है।
भारत सरकार/राज्य सरकार द्वारा भी इस सम्बन्ध में समय-समय पर गाईडलाइन्स जारी की गयी हैं।
उपरोक्त को दृष्टिगत रखते हुए जनहित एवं जनता की सुविधा हेतु नगर निगम से सम्बन्धित निम्नलिखित कार्य हेतु उनके नाम केे सम्मुख अंकित अधिकारी से उनके मोबाईल पर शिकायत दर्ज की जा सकती है।
1. डाॅ0 कैलाश जोशी, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी 9412055329 जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र हेतु।
2. डाॅ0 आर0के0 सिंह,वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी 7536804949 सम्पूर्ण शहर की सफाई व्यवस्था हेतु।
3. डाॅ0 विवेकानन्द सती, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी 9837588587 निराश्रित गो-वंश पशुओं/श्वान पशुओं एवं सुअर से सम्बन्धी शिकायत।
4. श्री विनय प्रताप सिंह, कर अधीक्षक भूमि 7535039938 अतिक्रमण से सम्बन्धी कार्य।
5. श्री धर्मेश पैन्यूली, कर अधीक्षक भवन कर 9411714615 भवन कर से सम्बन्धी कार्य।
6. श्री रणजीत सिंह राणा, प्रकाश निरीक्षक 7983879220 मार्ग प्रकाश सम्बन्धी कार्य।
इसके अतिरिक्त किसी प्रकार की शिकायत नगर निगम के email id nagarnigam.ddn@gmail.com आपदा हेतु स्थापित कन्ट्रोल रूम नम्बर-18001804153 एवं संतुष्टि शिकायत केन्द्र नम्बर-0804709506 पर भी की जा सकती है।
जिनका निस्तारण तीन दिन के अन्दर कराया जायेगा।
यदि उपरोक्त कार्यों के अतिरिक्त किसी व्यक्ति को नगर आयुक्त से मिलना हो तो वह मो0 नम्बर-9758267713 पर सम्पर्क कर 24 घंटे पूर्व समय प्राप्त कर सकते हैं।
अधोहस्ताक्षरी से मिलने का समय प्रातः-10.00 से 02.00 तक होगा।
उपरोक्तानुसार समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि वह मोबाईल हमेशा ऑन रखें तथा फोन रिसीव कर प्राप्त शिकायत का नियमानुसार निस्तारण करायें।
यदि किसी अधिकारी का फोन ऑफ रहता है अथवा फोन रिसीव नहीं किया जाता है तो सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।