टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए सुनहरा पल आज तब आया जब नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
एथलेटिक्स में ओलंपिक स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले वह पहले भारतीय हैं।
इसी के साथ भारत को टोक्यो ओलंपिक में पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।
पूरा देश और सोशल मीडिया स्वर्ण पदक विजेता को बधाई दे रहा है।