Parinde : उत्तराखंड अपनी पक्षी विविधता के लिए भारत ही नहीं विश्व में भी जाना जाता है।
कल 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध फोटोग्राफर राजू पुशोला उत्तराखंड के पक्षियों के फोटोग्राफ की प्रदर्शनी आयोजित कर रहे हैं।
यह प्रदर्शनी देहरादून के उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित की जाएगी।
इसका समय सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक होगा।
प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि आईजी गढ़वाल रेंज अभिनव कुमार होंगे।
राजू पुशोला लंबे समय से पक्षियों की फोटोग्राफी और पक्षियों पर अध्ययन कर रहे हैं।
राजू पुशोला
अब तक वह लगभग 350 पक्षियों के चित्र खींच चुके हैं। और अनेक पक्षिओं के व्यवहार( भोजन की आदतें, मेटिंग , नीड़ निर्माण, प्रवास ) का अध्ययन कर चुके हैं।
जिनमें से कई पक्षी दुर्लभ हैं।
राजू पुशोला देहरादून में पाए जाने वाले पक्षियों पर विशेष ध्यान देते हैं।
जिसका कारण उन्होंने अपने वक्तव्य में स्पष्ट किया।
देहरादून में सघन पक्षी विविधता है। कई बार ऐसे पक्षी भी मिलते हैं जो आपको चौंका देते हैं। निश्चित रूप से देहरादून को भारत में पक्षी दर्शन की राजधानी कहा जा सकता है। – राजू पुशोला