मास्क न पहनने पर 3 लाख लोगों पर हुई कार्यवाही
लाॅकडाउन के उल्लंघन में वसूला 15 करोड़ का जुर्माना
अशोक कुमार, महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड ने बताया कि लाॅकडाउन का उल्लंघन में प्रदेश में अभी तक
सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर 49852,
मास्क न पहनने पर 303448,
क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर 942,
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर 212 व्यक्तियों पर अभियोग पंजीकरण और चालान की कार्यवाही की गयी है
कुल 4779 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।
साथ ही पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 2 करोड़,
एमवी एक्ट के अन्तर्गत 9 करोड़,
डीएम एक्ट व महामारी विनियमावली के अन्तर्गत 4 करोड़
यथा कुल 15 करोड़ रुपए का संयोजन शुल्क/जुर्माना वसूला गया है।
एहतियातन अभी तक 4646 पुलिसकर्मियों को क्वारन्टाइन किया गया,
जिसमें से क्वारन्टाइन अवधी पूर्ण करने के पश्चात 4041 पुलिसकर्मी वापस ड्यूटी पर वापस आ चुके हैं।
साथ ही 1121 पुलिसकर्मी कोरोना पाॅजीटिव पाये गए,
जिसमें से 765 पुलिसकर्मी स्वस्थ हो गए हैं और 623 पुलिसकर्मी वापस ड्यूटी करने लगे हैं।
अभी तक 11738 पुलिसकर्मियों का COVID-19 टेस्ट कराया गया है।