Bunglow Politics : 35 लोदी स्टेट बंगला जो प्रियंका गांधी को अलॉट था।
वह भाजपा राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को दे दिया गया है।
यद्यपि इस बंगले पर सियासत शुरू हो गई है। लेकिन उसका रुख गलत है।
प्रियंका गांधी को यह बंगला एसपीजी सुरक्षा के अंतर्गत दिया गया था।
सुरक्षा हटने के बाद वह बंगला उनसे वापस ले लिया गया।
उन्होंने भी अपना किराया चुकाते हुए बंगला खाली कर दिया।
ध्यान देने योग्य बात यह है कि यह बंगला मुफ्त की सेवा नहीं है।
इस मुद्दे को लेकर सियासत शुरू हो गई जिसका कोई औचित्य नहीं है।
परंतु गौर करने वाला मुद्दा यह है कि अनिल बलूनी को यह बंगला देने के क्या मायने हैं ?
क्या उत्तराखंड के सांसद को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है ? या पार्टी में उनका कद ऊंचा हो रहा है ?
यह तो भविष्य में होने वाले निर्णय ही बताएंगे
लेकिन फिलहाल अनिल बलूनी उस बंगले में शिफ्ट होने जा रहे हैं।
गौर तलब है कि बलूनी लगातार विकास कार्यों को निरूपित करने के लिए खबरों में रहते हैं।
ऐसे में उनकी लोकप्रिय छवि भाजपा के लिए सहायक सिद्ध हो सकती है।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव भी निकट ही हैं।
भाजपा वर्चुअल रैली प्रारम्भ कर चुकी है।
इस निर्णय को इस से जोड़ कर देखा जा सकता है।
फिलहाल अनिल बलूनी स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। अतः इन सब अटकलों का परिणाम उनके पूर्ण स्वास्थ्य लाभ के बाद ही देखने को मिल सकता है।