भाजपा विधायक महेश नेगी की पत्नी रीता नेगी द्वारा एक विवाहित महिला प्रीती बिष्ट पर लगाये गये ब्लैक मेलिंग के आरोप को
प्रीति बिष्ट ने खारिज कर दिया।
महिला ने बताया विधायक द्वारा पिछले 2 वर्षों से उसका शारीरिक शोषण किया जा रहा था।
महिला की एक बच्ची भी है।
महिला के अनुसार बच्ची का डीएनए टेस्ट अगर कोर्ट के माध्यम से करवा लिया जाए तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।
महिला ने कहा कि बच्ची विधायक नेगी की ही है, मैं डीएनए करवा कर अपनी बच्ची को उसका हक दिलवाना चाहती हूँ।
लेकिन विधायक नेगी और उनके परिवार के द्वारा हमें परेशान किया जा रहा है।
हमे अपनी और अपने बच्चे की जान को खतरा भी है।
इसके साथ ही महिला ने पुलिस के रवैये पर भी सवाल खड़े किये और कहा
मैं भी देहरादून में ही रहती हूँ, आज मुझे कोरोना टेस्ट के बहाने नेहरू कालोनी पुलिस चौकी ले जाया गया।
जहाँ पर मेरे ऊपर दबाव भी बनाया गया और मीडिया से भी बात नही करने दी गयी।
महिला ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की माँग भी की।