रैली में किसान नाम मात्र ही आये नज़र
रुड़की। भाजपा ने खुद को किसान हितेषी बताया है। बता दे जहाँ एक और देश भर के किसान केंद्र सरकार द्वारा बनाये गए कृषि बिलों के विरोध में जगह जगह प्रदर्शन कर रहे है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी हरिद्वार में एक विशाल रैली निकालने का निर्णय लिया था।
लेकिन सभी भाजपा विधायक इस विशाल रैली को मजाक की तरह लेते नजर आये।
बता दे की सभी भाजपा विधायकों को अपने अपने क्षेत्रों से किसानों को इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में लाने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी
लेकिन रुड़की क्षेत्र के खानपुर विधायक झबरेड़ा विधायक और रुड़की विधायक कुछ ही ट्रैक्टरों की व्यवस्था करते दिखाई दिए।
आलम ये था की इस रैली में किसान भी नाम मात्र ही नज़र आये।
हालांकि रैली रुड़की से हरिद्वार की तरफ रवाना हुई।
इस मौके पर रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने बताया कि देश के किसानों को कृषि बिल को लेकर गलत फहमी है।
जिसको इस रैली के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अवगत कराएंगे और किसानों को उनके हित के बारे में भी बताएंगे।
जिसके लिए काफी संख्या में किसान हरिद्वार रैली के लिए निकले है।