देहरादून। ग्राफिक एरा के 25वें सालाना महोत्सव में छात्रों ने संस्कृति रंग बिखेरे। इस मौके पर बोलते हुए ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष प्रोफेसर कमल घनशाला ने घोषणा की कि ग्राफिक एरा ग्रुप का निर्माणाधीन आधुनिक और विशाल अस्पताल मई 2020 तक कार्य करना शुरू कर देगा। डा. घनशाला ने क्यूएस-आई गेज द्वारा ग्राफिक एरा को दी गई डायमण्ड कैटेगिरी का श्रेय ग्राफिक एरा ग्रुप के हर सदस्य को दिया।
डा. घनशाला ने कहा कि ग्राफिक एरा के छात्र-छात्राएं आज देश-विदेश की नामी कम्पनियों में मौटे पैकेजों पर काम कर रहे हैं। ये हमारी सबसे बड़ी ताकत है। ग्राफिक एरा ने हाल ही में ग्राफिक एरा डीम्ड और ग्राफिक हिल के भीमताल कैम्पस में बीएससी नर्सिंग का कोर्स भी शुरू किया है। ग्राफिक एरा ने बीसीए, बीबीए, बीकाॅम, एबीए व एमसीए में डिस्टेंस लर्निंग कोर्स भी शुरू किए हैं। सन् 1994 में पहला ग्राफेस्ट किया गया था और इसी परिसर में 25वां ग्राफेस्ट आयोजित किया जा रहा है। यह छात्र-छात्राओं को अपना टैलेन्ट दिखाने का अच्छा मौका हैै।
ग्राफेस्ट 2019 के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। क्लास्किल डांस, रैप, बीट बॉक्सिंग, भांगड़ा और काॅमेडी एक्ट कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे। ग्राफिक एरा डीम्ड के छात्र प्रिंस ने बीट बाक्ंिसग के अनूठे आंदाज से दर्शकों को रोमांचित किया। पाॅलिटिकल सांइस की छात्रा दिव्यांशी के कत्थक नृत्य ने समा बांध दिया।
इसके साथ ही ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय और ग्राफिक एरा हिल यूविर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने कई स्टाल्स लगाए जिसमें डोसा, मोमोज, चाॅकलेट सैण्डविच के स्टालों पर लोगो की लम्बी कतारें लगी।
ग्राफेस्ट 2019 का शुभारम्भ ग्राफिक एरा डीम्ड विवि के कुलपति प्रोफेसर आरसी जोशी, प्रोफेसर वाईस चांसलर एचएन नागाराजा एवं रजिस्ट्रार अजिन्दर नाथ ने दीप प्रज्जवलित कर किया।