पाकिस्तान के कराची शहर में आतंकी हमला हुआ है |
चार आतंकवादियों ने कराची स्टाक एक्सचेंज पर हमला कर दिया |
हमले में पांच लोग मारे गए हैं |
इनमें एक सब इंस्पेक्टर और चार पुलिसकर्मी शामिल हैं |
पांच लोग घायल भी हुए हैं |
सुरक्षा बलों ने चारों आतंकियों को मार गिराया है | और आतंकियों की तलाश जारी है |
बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं |
हमले की जिम्मेदारी बलोच लिबरेशन आर्मी ने ली है |
बता दें कि बलोचिस्तान पाकिस्तान का हिस्सा है | और यह खुद को अलग देश करने की मांग करता आया है | पहले यह आंदोलन शांतिपूर्ण हुआ करता था | लेकिन सरकारी दमन के बाद बलोचों के कई समूहों ने हथियार उठा लिये हैं |