देहरादून। आज उत्तराखंड प्रदेश में भाजपा नेतृत्व की कमान किसी नए चेहरे को मिल सकती है।
भाजपा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव अधिकारी बलवंत सिंह भौरियाल ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी थी।
इसके साथ प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख ड़ा. देवेंद्र भसीन के अनुसार चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय संसदीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल देहरादून पहुँच गए हैं और
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी दोपहर तक पहुँच जायेंगे।
न्होंने बताया कि चुनाव की शेष प्रक्रिया आज ही प्रदेश कार्यालय पर सम्पन्न होगी।
आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पर बैठक भी बुलाई गई है जिसमें प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, प्रदेश परिषद के सदस्य भाग लेंगे। केंद्रीय पर्यवेक्षक, प्रदेश चुनाव अधिकारी , सह चुनाव अधिकारी प्रक्रिया को पूरा कराएँगे।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी दोपहर में दिल्ली से वापस से आने के बाद प्रदेश कार्यालय पहुँचेंगे।
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भट्ट ने कहा कि वे नए प्रदेश अध्यक्ष को अपना पूरा सहयोग देंगे।
उन्होंने इस सम्बंध में अपनी इच्छा से पार्टी शीर्ष नेतृत्व को अवगत करा दिया है।
उन्होंने कहा कि वे अपने सांसद के दायित्व से संतुष्ट हैं और वे अपने संसदीय क्षेत्र की जनता की सेवा व क्षेत्र के विकास के लिए अधिकाधिक कार्य करना चाहते हैं।