टोक्यो ओलंपिक से भारत के लिए पहली खुशखबरी सामने आई है।
मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन प्रतियोगिता में महिलाओं के 49 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता है।
उन्होंने स्नैच में 87 किलोग्राम जबकि क्लीन एंड जर्क में 115 किलोग्राम वजन उठाया।
इस तरह उन्होंने कुल 202 किलोग्राम वजन उठाया और भारत को गर्व करने का पहला अवसर दिया।