देहरादून। पृथ्वी का संतुलन बनाये रखने के लिए पर्यावरण को संतुलित रखना अत्यंत आवश्क है। उत्तराखंड की प्राचीन परम्परा हरेला मानव को प्रकृति के इस आयाम से जोड़ती है।
आज उत्तराखंड ही नहीं बल्कि विश्व्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है इस के बावजूद उत्तराखड में हरेला पर्व पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया। आज उत्तराखंड में सभी जिलों में 3060315 पौधे लगाए गए।
प्रकृति और पर्यावरण के पावन पर्व हरेला के अवसर पर प्रदेश में 30 लाख से अधिक पौधे लगाए गए। सभी 13 जिलों में रिकार्ड 3060315 पौधे लगाए गए।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों से हरेला पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाने का आह्वान किया था। प्रदेशभर में वन, उद्यान, प्रशासन के साथ ही आमजन ने भी इसमें भागीदारी की।
खास बात यह भी रही कि कोरोना के कारण विगत वर्षों की भांति वृक्षारोपण के बङे आयोजन नहीं किये गये फिर भी 30 लाख से अधिक पौधे लगाए गए। मुख्यमंत्री ने इस पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि अब इन लगाए गए पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी है।
जाने कितने जिलों में लगे कितने पौधे

वृक्षारोपण