हरिद्वार। हरिद्वार की पॉश बिल्केश्वर कॉलोनी में एक विशाल टस्कर हाथी घुस गया।
जंगली हाथी के घुसने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
हाथी के कॉलोनी में घुसने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी।
कॉलोनी में घूमते हुए हाथी को वीडियो में देख कर पता चलता है कि हाथी बहुत बड़े आकार का है।
यह कॉलोनी राजाजी टाइगर रिजर्व से लगी हुई है।
जंगली हाथियों के कॉलोनी में आने से लोगों में दहशत का माहौल है।
वन विभाग हाथियों को कॉलोनी में आने से रोकने में नाकाम नज़र आ रहा है।
साथ ही यह घटना उत्तराखंड में तेज़ी से बढ़ते मैन एनिमल कनफ्लिक्ट का पुख्ता उदाहरण है।