अयोध्या पर फैसला आने के बाद अलग अलग वर्ग ने अपनी अपनी राय रखी | बहुत से बुद्धिजीवियों ने इस फैसले का विरोध किया |
ऐ आइ एम आइ एम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी |
उन्होंने कहा कि इस फैसले को नज़ीर बना कर अन्य मस्जिदों को भी नुकसान पंहुचाया जा सकता है |
बयान आते ही ट्वीटर पर ओवैसी को गिरफ्तार करने की मांग रखते हुए ट्रेंडिंग शुरू हुई |
वहीं दूसरी ओर ओवैसी समर्थकों ने IAmAsadOwaisi हैशटैग ट्रेंड करवाया |
यह कई घंटों तक देश में टॉप ट्रेंड करता रहा |
लोकतंत्र की खूबसूरती ही वाद प्रतिवाद से समवाद लाने की प्रक्रिया है |
ऐसे में किसी विरोध को दबाना लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करना है |