देहरादून। उत्तराखंड के विधायक का दावा है कि भारत हिन्दुत्व प्रधान देश है और इस लिए राम मंदिर बन कर रहेगा।
लखनऊ एयरपोर्ट पर मसूरी विधायक गणेश जोशी का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।
सर्वोच्च न्यायालय के राम मन्दिर निर्माण के फैसले के बाद भगवान रामलला के दर्शन करने के लिए वीरवार को मसूरी विधायक
गणेश जोशी अयोध्या रवाना हुऐ। लखनऊ पहुॅचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट में फुलमालाओं से विधायक गणेश जोशी का
स्वागत किया।
विधायक जोशी अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन करेंगे। लखनऊ पहुॅचने पर विधायक जोशी ने कहा कि वह राम मंदिर निर्णय
से अत्यधिक प्रभावित हैं क्योंकि वह स्वयं भी राम मंदिर निर्माण आंदोलन के दौरान सक्रिय रहे।
उन्होनें कहा कि मंदिर निर्माण के लिए व्यक्तिगत तौर पर मेरे से जो सम्भव हो सकेगा, वह करेगें। विधायक जोशी ने कहा कि
राम मंदिर निर्माण में मुस्लिम पक्ष द्वारा अड़गा डालना समझ से परे हैं। उन्होनें कहा कि भारत हिन्दुत्व प्रधान देश है और राम मंदिर
बनाया जाए, ऐसी सभी लोगों की आस्था भी है। विधायक जोशी ने राम मंदिर आंदोलन को सफल बनाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता
लालकृष्ण आडवाणी का आभार प्रकट करते हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं लखनऊ नगर निगम में पार्षद नागेन्द्र सिंह, मनीष
प्रताप सिंह, प्रशांत दुबे, बब्लू यादव, सोनू गौतम, प्रमोद कुमार, अंगद सिंह आदि उपस्थित रहे।