देहरादून। देश और दुनिया के साथ उत्तराखंड भी कोरोना से अछूता नहीं रहा। सरकार को मजबूरन लॉक डाउन लागू करना पड़ा।
लेकिन उत्तराखंड लॉक डाउन नियमों की अनदेखी करने वालों की भी कमी नहीं थी। पुलिस की लाख सख्ती और जागरूकता संदेशों
के बावजूद यहां लोग नियम तोड़ने पीछे नहीं रहे। लिहाजा पुलिस को लॉक डाउन लागू करने के लिए सख्ती करनी पड़ी, जिसके
एवज में अभी तक पांच करोड़ से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया और अब तक कुल 4133 मुकदमे दर्ज किये गए। कोरोना वायरस
संक्रमण से बचाव हेतु प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लघंन करने पर आज दिनांक 26 जून 2020 को प्रदेश में कुल 08 अभियोग
पंजीकृत किये गये, जिसमें 856 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अभी तक कुल 4133 अभियोगों 47645 अभियुक्तों को
गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 86916 वाहनों के चालान, 9429 वाहन सीज एवं
05.14 करोड़ रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया।