वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल जो कोरोना संक्रमित होने के बाद गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे थे
का आज सुबह मल्टीपल ऑर्गन फैलियर के कारण निधन हो गया।
उनके पुत्र फैजल ने इसकी पुष्टि की
फैजल ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि राज्यसभा सांसद 3:30 बजे सुबह नहीं रहे।
बहुत ही दुख और अफसोस के साथ मैं यह घोषित करता हूं कि
मेरे पिता श्री अहमद पटेल का 25/11/ 2020 को सुबह 3:30 बजे निधन हो गया।
एक महीना पहले कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता जा रहा था।
अल्लाह उन्हें जन्नतुल फिरदौस अता फरमाए। इंशा अल्लाह।
साथ ही फैजल ने अपने सभी शुभचिंतकों से कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए भीड़-भाड़ से बचने के लिए कहा है।
अहमद पटेल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोषाध्यक्ष भी थे।
अहमद पटेल 1 अक्टूबर को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किए गए थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमद पटेल की मृत्यु पर शोक प्रकट किया।
अहमद पटेल जी की मृत्यु से बहुत दुखी हूं। उन्होंने जन सेवा और समाज की सेवा करने में कई वर्ष बिताए। अपनी तीक्ष्ण बुद्धि से कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। मैंने उनके पुत्र फैजल से बात की है और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। अहमद भाई की आत्मा को शांति मिले। – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी अहमद पटेल की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।
अहमद पटेल का अंतिम राज्यसभा चुनाव तीखी रस्साकशी के लिए याद रखा जाएगा।
अहमद पटेल ने समाज के लिए जो कार्य किए हैं उन्हें भी भूला नहीं जा सकता।