LockDown : तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए
उत्तराखंड के 4 जिलों देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, और नैनीताल में शनिवार और रविवार पूर्ण लॉकडाउन आरोपित किया गया है।
यद्यपि सरकार ने पहले यह कहा था कि लॉकडाउन नहीं किया जाएगा। लेकिन वायरस के कहर ने सरकार को यू-टर्न पर विवश कर दिया।
इस लॉक डाउन के दौरान
- दवा की दुकानें
- पेट्रोल पंप
- गैस एजेंसियां
- डेयरी
- होम डिलीवरी
- वैध लाइसेंस वाली मीट मछली की दुकानें
- फल सब्जियों की दुकानें
- स्वास्थ्य
- चिकित्सा
- पेयजल
- नगर निगम
- नगर पालिका और
- विद्युत विभाग के कार्य स्थल
- औद्योगिक इकाइयां
- कृषि
- निर्माण गतिविधियां
- शराब की दुकानें
- होटल
- बेकरी को संचालन की छूट रहेगी
इन गतिविधियों से संबंधित व्यक्ति और वाहनों को भी आवागमन की छूट होगी।