ऋषिकेश। पशुलोक कॉलोनी निवासी विदेश में कार्यरत युवक की पत्नी अपने तीन बच्चों सहित लापता होने पर महिला के ससुर ने पुलिस में महिला व तीन बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कराई है,
वहीं महिला का मोबाईल बन्द होने के चलते महिला को खोज पाना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है।
मिली जानकारी के अनुसार लापता महिला धन्नी देवी के ससुर उमेद सिंह निवासी गली-3, ब्लॉक-ए, पशुलोक कॉलोनी ने बीते 3 अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
कि उनकी पुत्र वधु बीते 28 जुलाई से अपने तीन बच्चों के साथ लापता हो गई है,
जिसके बारे में सभी रिश्तेदारों से पता किया लेकिन कही भी उसका व बच्चों का पता नहीं चल सका।
उमेद सिंह ने बताया कि उसका पुत्र स्पेन में काम करता है जो कोरोना महामारी के चलते भारत नही आ पा रहा है।
उन्होंने बताया कि उनकी 36 वर्षीय पुत्र वधु धन्नी देवी अपनी 14 व 12 वर्षीय पुत्री सविता व आयुषी तथा 11 वर्षीय पुत्र अक्षय के साथ घर पर किसी को बताये बगैर लापता हो गयी है,
जिनकी खोजबीन करने के लिए उन्होंने पुलिस से गुहार लगायी है।
वही लगभग एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक लापता धन्नी देवी व उसकी पुत्रियों व पुत्र का कही पता नही लगा पायी है,
जिससे लापता धन्नी देवी के वृद्ध ससुर उमेद सिंह व विदेश में मौजूद उनका पुत्र खासा परेशान है।
इस संबंध में आई0डी0पी0एल0 पुलिस चौकी में तैनात उपनिरीक्षक सोमेश उनियाल ने बताया कि उन्हें जांच के दौरान धन्नी देवी वीरभद्र बैराज के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में नजर आयी है,
जिसको बाद में हरिद्वार के भीमगोडा के समीप स्थित बैराज के सीसीटीवी कैमरे में भी देखा गया है,
वही घर से लापता होने के समय महिला की मोबाईल लोकेशन ऋषिकेश में बन्द होने के कारण महिला की जांच आसान नही हो पा रही है।