Home राष्ट्रीय छत्तीसगढ़ में टॉप नक्सल कमांडर समेत 29 नक्सली ढेर, अमित शाह ने...

छत्तीसगढ़ में टॉप नक्सल कमांडर समेत 29 नक्सली ढेर, अमित शाह ने सुरक्षाबलों को दी बधाई

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में मंगलवार को सुरक्षाबल की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इस एनकाउंटर में अब तक 29 नक्सलियों को ढेर किया गया है।

मुठभेड़ में सुरक्षाबल के तीन जवान घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के छोटेबेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ में सुरक्षाबल के तीन जवान घायल हो गए।

कांकेर पुलिस ने कहा कि पुलिस और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि छोटेबेठिया क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था।

बता दें कि मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे हापाटोला गांव के पुलिस की एक टीम जंगल में थी तभी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस ने दावा किया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद किया है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस ऑपरेशन के लिए सुरक्षाबलों को बधाई दी है।

अमित शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार देश को नक्सलवाद के दंश से मुक्त करने के लिए संकल्पित है। शाह ने कहा कि सरकार की आक्रामक नीति और सुरक्षा बलों के प्रयासों के कारण आज नक्सलवाद सिमट कर एक छोटे से क्षेत्र में रह गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही छत्तीसगढ़ और पूरा देश नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त होगा।

उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘आज छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के अभियान में बड़ी संख्या में नक्सली मारे गये हैं।इस अभियान को अपनी जांबाजी से सफल बनाने वाले सभी सुरक्षा कर्मियों को बधाई देता हूं और जो वीर पुलिस कर्मी घायल हुए हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

RELATED ARTICLES

भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह आज करेंगे नामांकन, मुख्यमंत्री योगी भी रहेंगे मौजूद 

नामांकन से पहले राजनाथ सिंह ने हनुमान सेतु मंदिर में की पूजा अर्चना  लखनऊ। भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह अब से थोड़ी ही देर में भाजपा...

गृह मंत्री अमित शाह ने गठबंधन पर साधा निशाना, बताया झूठ की फैक्टरी

उत्तर प्रदेश। कासगंज पहुंचे  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने गठबंधन को झूठ की फैक्टरी बताया। उन्होंने विकास की...

अयोध्या आने वाली हर फ्लाइट की बुकिंग हुई सस्ती, जानिए कितने रुपए की मिली छूट 

बढ़ सकता है यात्रियों का आवागमन  अयोध्या। गर्मी की छुट्टी में रामनगरी वासियों के लिए हवाई यात्रा भी बेहद आसान और किफायती होने वाली है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता को देश में भुना रही भाजपा

उत्तराखंड में कड़े और बड़े फैसले लेकर युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश में बनाई अलग पहचान उत्तर से लेकर दक्षिण भारत में हुई...

उत्तराखंड बोर्ड परिणाम 2024 – इंटरमीडिएट में पीयूष खोलिया ने मारी बाजी, हाईस्कूल में प्रियांशी रावत ने किया टॉप

इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 और 12 के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का परिणाम 89.14...

चेहरे पर साबुन लगाना स्किन के लिए सही होता है या नहीं? जानें इसका प्रभाव

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए लोग कई प्रयास करते हैं। ऐसे में कुछ लोग साबुन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते...

लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नामांकन में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

जो भी लोग मोदी को पीएम बनाना चाहते हैं, वे सभी मतदान के लिए गए - मुख्यमंत्री धामी  देहरादून/लखनऊ। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के...

स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू व चिकनगुनिया के मरीजों को देखते हुए गाइडलाइन किए जारी

बीस महत्वपूर्ण बिंदुओं की गाइडलाइंस की जारी  देहरादून। राज्य में डेंगू व चिकनगुनिया के मरीजों को देखते हुए उनकी रोकथाम व उपचार के लिए स्वास्थ्य...

वन्‍यजीवों द्वारा मानवजीवन को खतरा, आखिर क्‍या है कुदरत का खेल

मानवी राजपूत मानव और वन्य जीव संघर्ष एक गम्भीर समस्या बन चुकी है। हालांकि वन्य जीवों के संरक्षण के लिए वन विभाग की भारी-भरकम मशीनरी...

सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

सेतु आयोग स्थानीय पर्वतीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करेगा-जोशी देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को राजभवन में सेतु आयोग के नवनियुक्त...

आईपीएल 2024 के 47वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी कोलकाता नाइट राइडर्स 

कोलकाता। आईपीएल 2024 के 47वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स (DC)से होनी है। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स...

दून पुलिस ने अपहरण की गई नाबालिग को 24 घंटे के अन्दर कराया रेस्क्यू  

विकासनगर। 27 अप्रैल शनिवार को दून पुलिस ने अपह्रत नाबालिग बालिका को 24 घंटे के अन्दर रेस्क्यू कराकर सकुशल परिजनों को सौंप दिया। साथ...

दुखद- मसूरी के निकट खाई में गिरी कार, तीन पर्यटकों की मौत

हाथीपांव के पास हरियाणा नंबर की कार खाई में गिरी, SDRF ने निकाले शव देहरादून। मसूरी के निकट हाथीपांव रोड पर कार के दुर्घटनाग्रस्त होने...