Home राजनीति 'भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद अब कांग्रेस निकालेगी ‘भारत न्याय यात्रा’

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद अब कांग्रेस निकालेगी ‘भारत न्याय यात्रा’

राहुल गांधी 14 जनवरी से करेंगे शुरुआत, जानें किन राज्यों से होकर गुजरेगी

नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक भारत न्याय यात्रा की तैयारी में हैं। आगामी 14 जनवरी से कांग्रेस पार्टी की भारत न्याय यात्रा शुरू होगी। राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस के इस आयोजन में पार्टी आलाकमान के अलावा प्रदेश कांग्रेस के तमाम नेता भी शिरकत करेंगे। पार्टी के कार्यक्रम से जुड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर ही जनसंपर्क की नई कवायद कर रहे हैं। पूर्वोत्तर भारतीय प्रदेश मणिपुर से 14 जनवरी को शुरू होने वाली पदयात्रा 30 मार्च को खत्म होगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि यात्रा के दौरान युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर मौजूद लोगों से बातचीत करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कई प्रदेशों से गुजरी इससे पहले भारत जोड़ो पदयात्रा के बाद राहुल गांधी और कांग्रेस के पास बड़ा अनुभव है। वेणुगोपाल ने कहा कि भारत न्याय यात्रा 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। मणिपुर से शुरुआत के बाद कांग्रेस नेता नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी जाएंगे। सबसे अंत में भारत न्याय यात्रा महाराष्ट्र पहुंचेगी। मुंबई में 30 मार्च को यात्रा का समापन होगा।

मणिपुर से यात्रा की शुरुआत को कांग्रेस का सियासी निशाना भी माना जा रहा है। बता दें कि इसी साल मई महीने में हिंसक घटनाओं और जातीय टकराव के कारण मणिपुर लगातार सुर्खियों में रहा था। संवेदनशील हालात को देखते हुए खुद गृह मंत्री अमित शाह को मणिपुर दौरा करना पड़ा था। कूकी और मैतेई समुदाय के टकराव और हिंसा के दौरान ‘महिलाओं की नग्न परेड’ जैसी शर्मसार करने वाली घटनाएं भी सामने आई थीं। इस मुद्दे पर संसद में भी हंगामा हुआ था।

RELATED ARTICLES

सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने 5वें आरोपी को किया गिरफ्तार

मुंबई। सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को 5वीं गिरफ्तारी की. न्यूज एजेंसी ANI की...

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान जारी 

पीएम मोदी ने अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में किया मतदान  देशवासी ज्यादा से ज्यादा मतदान करें- पीएम मोदी  नई दिल्ली। आज लोकसभा चुनाव के...

प्रधानमंत्री मोदी आज रामलला के दर्शन कर शुरू करेंगे रोड शो, सीएम योगी भी होंगे शामिल 

जानिए प्रधानमंत्री मोदी आज कहां- कहां करेंगे  रोड शो अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो घंटे राम की नगरी में बिताएंगे। यहां आने के बाद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने 5वें आरोपी को किया गिरफ्तार

मुंबई। सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को 5वीं गिरफ्तारी की. न्यूज एजेंसी ANI की...

चारधाम यात्रा मार्गों के लिए 12 महिला रेस्क्यूर को किया गया शामिल, श्रद्धालुओं को रेस्क्यू करने में मिलेगी मदद 

देहरादून। चारधाम यात्रा मार्गों के लिए एसडीआरएफ में 12 महिला रेस्क्यूर को शामिल किया गया है। इसी के साथ एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में प्रतिनियुक्ति...

आईपीएल 2024- दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 56वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना राजस्थान...

ज्यादा दूध पीना भी सेहत के लिए है खतरनाक, जानिए एक दिन में कितना दूध पीना चाहिए

अक्सर घर के बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि दूध जरूर पीना चाहिए. इससे हड्डी मजबूत होती है. वहीं हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि दूध...

आग लगाने की घटनाओं में पकड़े जाने वाले व्यक्तियों पर लगाया जायेगा गुंडा एक्ट 

संपत्ति भी की जाएगी जब्त  जंगलों की आग को नियंत्रित करने में लापरवाही बरतने पर होगी कठोर कार्रवाई  देहरादून। प्रदेश में जंगलों में आग की लगातार...

ऑपरेशन स्माइल के तहत गुमशुदा बच्चों के साथ-साथ गुमशुदा पुरूषों व महिलाओं को भी तलाश किया जाएगा 

जिला स्तर पर तलाशी टीम का गठन,नोडल अधिकारी तैनात देहरादून। ऑपरेशन स्माइल के तहत गुमशुदा बच्चों के साथ-साथ गुमशुदा पुरूषों व महिलाओं को भी तलाश...

जिलाधिकारी ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए कार्रवाई करने के दिए निर्देश

पेयजल की समस्या की शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर जारी  देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा पेयजल समस्या, लिकेज, एवं जनपद में पानी की बर्बादी...

आमिर खान और सनी देओल की फिल्म ‘लाहौर 1947’ की रिलीज तारीख से उठा पर्दा

आमिर खान को पिछली बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका बुरा हाल हुआ।लाल सिंह चड्ढा के...

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान जारी 

पीएम मोदी ने अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में किया मतदान  देशवासी ज्यादा से ज्यादा मतदान करें- पीएम मोदी  नई दिल्ली। आज लोकसभा चुनाव के...

परिवार को स्थापित करने की लड़ाई लड़ रहा है घमंडिया गबंधन- महाराज

बोले मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में राज्य के विकास को दिये 10 लाख करोड़ रुपये देहरादून/सिकंदराबाद (तेलंगाना)। मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से...