Home उत्तराखंड पर्यावरणीय स्वीकृति के बाद सौंग बांध निर्माण का रास्ता साफ- महाराज

पर्यावरणीय स्वीकृति के बाद सौंग बांध निर्माण का रास्ता साफ- महाराज

वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया भी अन्तिम चरण में

देहरादून। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि सौंग बांध परियोजना निर्माण के लिए सभी प्रकार की तकनीकी स्वीकृतियां, अन्तर्राज्यीय व अन्तर्राष्ट्रीय अनापत्ति, राष्ट्रीय वन्यजीव अनापत्ति तथा पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त की जा चुकी है। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि सौंग बांध पेयजल परियोजना जनपद के भविष्य की पेयजल आपूर्ति हेतु अतिमहत्वपूर्ण परियोजना है। इस परियोजना के निर्माण से देहरादून शहर एवं उपनगरीय क्षेत्रों के लिए 150 एम0एल0डी0 (1.75 क्यूमेक) पेयजल की आपूर्ति ग्रेविटी द्वारा सुनिश्चित की जा सकेगी।

सिंचाई मंत्री महाराज ने कहा कि सौंग परियोजना की वर्ष 2023 के मूल्य स्तर पर आंगणित लागत रू0 2491.96 करोड़ हैं जिसका वित्त पोषण भारत सरकार के मद Special Assistance to States for Capital Expenditure के अन्तर्गत किया जाना है। परियोजना का निर्माण 05 वर्षों में किया जाना प्रस्तावित है।

उन्होंने बताया कि सौंग बांध पेयजल परियोजना के दो अवयव (Component) हैं। इसके प्रथम चरण में 2069.64 करोड की धनराशि की 130.60 मी० उंचाई का बांध निर्माण एवं 14.70 कि0मी० जल संवाहक प्रणाली (Water Conveyance System) का निर्माण उत्तराखण्ड परियोजना विकास एवं निर्माण निगम लि० (सिंचाई विभाग का उपक्रम) द्वारा किया जाना है जबकि दूसरे चरण में 422.32 करोड की लागत से 85 कि0मी0 लम्बी जल वितरण प्रणाली (Feeder mains) एवं 150 एम०एल०डी० जल शोधन संयंत्र (Water Treatment Plant) का निर्माण उत्तराखण्ड पेयजल निगम द्वारा किया जाना है।

महाराज ने बताया कि परियोजना से प्रभावित होने वाले 127.6712 है0 अन्तिम चरण वन भूमि हस्तांतरण प्रस्ताव के अतिरिक्त समस्त वांछित स्वीकृतियां यथा तकनीकी स्वीकृतियां, अन्तर्राज्यीय व अन्तर्राष्ट्रीय अनापत्ति, राष्ट्रीय वन्यजीव अनापत्ति तथा पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि सौंग बांध परियोजना निर्माण के फलस्वरूप 10.560 है० निजी भूमि, 04 गांव (जिला देहरादून-प्लेड तथा जिला टिहरी गढवाल-ग्वाली डांडा चक सौंदणा, घुडसालगांव व रगडगांव) एवं 344 परिवार प्रभावित होने का आंकलन किया गया है। सम्बन्धित प्रभावितों के पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन हेतु उत्तराखण्ड सरकार द्वारा अधिसूचित पुनर्वास नीति के प्राविधानानुसार पुनर्वास स्कीम आयुक्त, सौंग बांध पेयजल परियोजना, आयुक्त, गढ़वाल मण्डल द्वारा अनुमोदित की जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

मित्रता, सेवा सुरक्षा के भाव को सिद्ध करती दून पुलिस

चार धाम यात्रा में आयी श्रद्धालु की त्वरित सहायता कर लौटाई उनके चेहरे की मुस्कान चार धाम यात्रा में उत्तर प्रदेश से आई महिला श्रद्धालु...

बद्रीनाथ हाईवे पर यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर पलटने से हुआ हादसा, चालक की सूझबूझ से बची सवारियों की जान 

अहमदाबाद गुजरात के 18 यात्री थे सवार  चमोली। बद्रीनाथ हाईवे पर देर रात यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर पलटने से हादसा हो गया। वाहन के...

मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा प्रत्याशी सुश्री बांसुरी स्वराज के पक्ष में किया प्रचार

नई दिल्ली/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को संसदीय क्षेत्र नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी सुश्री बांसुरी स्वराज के पक्ष में आयोजित...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

फिर जेल से बाहर आना चाहता है गुरमीत सिंह, हाई कोर्ट के समक्ष लगाई गुहार 

हरियाणा। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह फिर से जेल से बाहर आना चाहते है, इसी उम्मीद से उसने  किसी भी तरह की पैरोल...

मित्रता, सेवा सुरक्षा के भाव को सिद्ध करती दून पुलिस

चार धाम यात्रा में आयी श्रद्धालु की त्वरित सहायता कर लौटाई उनके चेहरे की मुस्कान चार धाम यात्रा में उत्तर प्रदेश से आई महिला श्रद्धालु...

जाह्नवी कपूर ने ब्लू और रेड प्रिंट शेड में साड़ी पहने सोशल मीडिया का पारा किया हाई

बी-टाउन की खूबसूरत हसीना जाह्नवी कपूर हमेशा अपने बोल्ड फैशन स्टेटमेंट्स के कारण चर्चाओं में रहती हैं। उनका हर एक लुक सोशल मीडिया पर...

बद्रीनाथ हाईवे पर यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर पलटने से हुआ हादसा, चालक की सूझबूझ से बची सवारियों की जान 

अहमदाबाद गुजरात के 18 यात्री थे सवार  चमोली। बद्रीनाथ हाईवे पर देर रात यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर पलटने से हादसा हो गया। वाहन के...

स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपी बिभव कुमार सीएम आवास से अरेस्ट

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस की एक टीम...

भ्रामक विज्ञापनों की रोकथाम

भ्रामक विज्ञापनों की रोकथाम के लिए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रख्यात व सार्वजनिक हस्तियों को जिम्मेदार व्यवहार करना चाहिए। अदालत ने निर्देश दिया...

मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा प्रत्याशी सुश्री बांसुरी स्वराज के पक्ष में किया प्रचार

नई दिल्ली/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को संसदीय क्षेत्र नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी सुश्री बांसुरी स्वराज के पक्ष में आयोजित...

मनमोहन सिंह, एल.के. आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी ने दिल्ली चुनाव से पहले घर से डाला वोट

नई दिल्ली। मनमोहन सिंह, एल.के. आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी ने दिल्ली चुनाव से पहले घर से डाला वोट इस बार चुनाव आयोग ने 85...

नये कानून को लेकर पुलिस लाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, नये कानूनो के बारें में दी गई विस्तृत जानकारी 

देहरादून। एक जुलाई 2024 से आई0पी0सी0, सी0आर0पी0सी0 तथा एविडेंस एक्ट के स्थान पर सम्पूर्ण भारत में लागू हो रहे तीन नये कानून भारतीय न्याय...

आईपीएल 2024- चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के बीच महामुकाबला आज 

नई दिल्ली।   बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को आईपीएल-2024 का महामुकाबला होने जा रहा है। इस मैच से ये तय हो जाएगा...