Home क्राइम बदायूं हत्याकांड का आरोपी जावेद गिरफ्तार, पुलिस ने घोषित किया था 25,000...

बदायूं हत्याकांड का आरोपी जावेद गिरफ्तार, पुलिस ने घोषित किया था 25,000 रुपये का इनाम

बदायूं बदायूं कांड का दूसरा आरोपी जावेद बृहस्पतिवार सुबह बरेली में सरेंडर हो गया। उसका एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें जावेद कहता है कि वह बेगुनाह है। जिस समय दोनों बच्चों की हत्या हुई थी। उस दौरान वह अपने घर पर था। उसे सूचना मिली थी कि साजिद का कहीं शहर में विवाद हो गया है। जब वह अपने गांव से बदायूं आया तो भीड़ देखकर घबरा गया और सीधे दिल्ली भाग गया। रास्ते में कई लोगों की कॉल आई। लोगों ने उसे बताया कि उसके भाई ने कांड कर दिया है। इससे वह दिल्ली से बरेली सरेंडर होने चला आया। उसे भीड़ ने पकड़कर बारादरी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। बदायूं पुलिस उसे पकड़कर ले गई। 

बदायूं के एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि बदायूं दोहरे हत्याकांड के दूसरे आरोपी जावेद ने पुलिस कार्रवाई के दवाब में बरेली के बारादरी थाने के सेटेलाइट चौकी पर आत्मसमपर्ण किया है। आरोपी ने अपना एक वीडियो भी वायरल किया है। पुलिस उसे बदायूं लाकर घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। जावेद ने कहा कि उसके पास कई लोगों की रिकॉर्डिंग है, जिन्होंने उसे बताया कि तेरे भाई ने यह कांड कर दिया है। बता दें कि मृतकों बच्चों के पिता की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में जावेद को भी नामजद किया गया है। आरोप है कि घटना के वक्त मुख्य आरोपी साजिद के साथ जावेद भी आया था। आरोपी जावेद की लगातार पुलिस तलाश कर रही थी। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगीं थीं। बदायूं के एसएसपी ने जावेद की गिरफ्तारी पर 25000 रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी से पूछताछ के बाद ही हत्याकांड की वजह का खुलासा हो सकेगा। 

बदायूं में मंगलवार की शाम को मंडी समिति पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर स्थित बाबा कॉलोनी में एक ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। ठेकेदार के मकान के सामने हेयर सैलून चलाने वाले साजिद ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था।

RELATED ARTICLES

मुंहबोले मामा ने सात साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, खून से लथपथ कपड़े देख सहमी मां 

ऊधम सिंह नगर। जसपुर में मुंहबोले मामा पर सात साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट...

रिटायर्ड फौजी ने भाई की पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा

गैरसैंण के मेहलचौरी में हुई वारदात से हड़कंप गैरसैंण। उत्तराखंड के चमोली में मेहलचौंरी के हरसारी गांव में पूर्व सैन्य अधिकारी ने कुल्हाड़ी से हमला कर...

चार साल की मासूम को अगवा कर की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

दुष्कर्म की कोशिश विफल होने पर की मासूम की हत्या  मुरादनगर। नर्सरी की छात्रा को अगवा कर उसकी निर्मम हत्या करने के मामले में पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

अपनी डाइट में शामिल करें स्ट्रॉबेरी का जूस, मिलेंगे स्वस्थ त्वचा समेत ये स्वास्थ्य लाभ

गर्मियों में आप स्वस्थ जूस की तलाश कर रहे हैं तो स्टॉबेरी जूस को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। स्ट्रॉबेरी का जूस पोषण और...

भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह आज करेंगे नामांकन, मुख्यमंत्री योगी भी रहेंगे मौजूद 

नामांकन से पहले राजनाथ सिंह ने हनुमान सेतु मंदिर में की पूजा अर्चना  लखनऊ। भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह अब से थोड़ी ही देर में भाजपा...

उत्तराखंड बोर्ड 2024- कल जारी होगा 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम, यहां जानिए कैसे करें डाउनलोड

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक, रिजल्ट घोषित...

पहाड़ से लेकर मैदान तक सात जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जन और आंधी के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून। पहाड़ से मैदान तक बदले मौसम के बाद भले ही रविवार को प्रदेशभर का मौसम सुहाना हुआ हो, लेकिन, आज सोमवार को एक...

आरक्षित वनों में आग लगाने वाले सात आरोपियों को वन विभाग की टीम ने रंगेहाथ दबोचा 

अलग-अलग वन क्षेत्रों से की गई गिरफ्तारी  देहरादून। अलग-अलग वन क्षेत्र में आरक्षित वनों में आग लगाने वाले सात आरोपियों को वन विभाग की टीम...

देश में चुनावी नवाचार एवं मतदान प्रतिशत

 -डॉ. सुभाष गंगवाल देश में लोकसभा 2024 के लिए 543 सीटों में से प्रथम चरण में लगभग 102 सीटों के लिए मतदान सम्पन्न हो चुका...

गृह मंत्री अमित शाह ने गठबंधन पर साधा निशाना, बताया झूठ की फैक्टरी

उत्तर प्रदेश। कासगंज पहुंचे  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने गठबंधन को झूठ की फैक्टरी बताया। उन्होंने विकास की...

अयोध्या आने वाली हर फ्लाइट की बुकिंग हुई सस्ती, जानिए कितने रुपए की मिली छूट 

बढ़ सकता है यात्रियों का आवागमन  अयोध्या। गर्मी की छुट्टी में रामनगरी वासियों के लिए हवाई यात्रा भी बेहद आसान और किफायती होने वाली है।...

महाराज ने देखी श्रीदेव सुमन पर आधारित गढवाली फिल्म कहा- प्रेरणादायक है यह फिल्म

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज अपनी पुत्रवधू के साथ राजपुर रोड स्थित एक माल में उत्तराखंड के महान स्वतंत्रता...

टमाटर का ऐसे करें उपयोग चेहरे पर आएगा इंस्टेंट ग्लो, दाग धब्बों से भी मिलेगा छुटकारा

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए टमाटर बेस्ट ऑप्शन है. इसका उपयोग कर आप आसानी से अपने चेहरे को ग्लोइंग और मुलायम बना सकते...