Home क्राइम बीड़ी बनी हत्या की वजह, चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, चार नाबालिग...

बीड़ी बनी हत्या की वजह, चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, चार नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली। बीड़ी होने से मना करने पर 18 साल के लड़के पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर हालत में अरुण (18) को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। गाजीपुर थाना पुलिस ने पहले कातिलाना हमले का केस दर्ज किया था, जिसे लड़के की मौत के बाद हत्या में तब्दील कर दिया गया। पुलिस ने वारदात मे शामिल 15 से 17 साल के चार नाबालिगों को पकड़ लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वारदात के समय ये नशे में थे। पुलिस के मुताबिक, अरुण परिवार के साथ मुल्ला कॉलोनी के पास पेपर मार्केट की झुग्गी में रहते थे। वह मूल रूप से यूपी के बहराइच से थे।

अरुण गुजरात में एक नमकीन की फैक्ट्री में काम करते थे, जो पांच दिन पहले ही छुट्टी लेकर परिवार से मिलने यहां आए थे। वह मंगलवार शाम 6:45 बजे अपने छोटे भाई और गांव के दो अन्य लड़कों के साथ पेपर मार्केट के करीब से गुजर रहे थे। इसी दौरान चार लड़के मिले। अरुण के 16 साल के छोटे भाई ने पुलिस को बताया कि वे लड़के भाई अरुण से बीड़ी मांगने लगे, जिन्होंने बीड़ी होने से इनकार किया। लड़के बीड़ी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। बहस होने लगी तो एक लड़के ने ईंट उठाकर उनके गांव के लड़के को मार दी। दो लड़कों ने अरुण को पकड़ा और चौथे ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। अरुण लहूलुहान होकर गिर पड़े। चारों लड़कों को पकड़ने की कोशिश की, जो फरार हो गए। अरुण एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई।

एसएचओ धीरज सिंह की देखरेख में बनी एएसआई संजीव कुमार और सुरेंद्र सिंह की टीम ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया, जो नाबालिग निकले। पुलिस इनकी काउंसिलिंग कर रही है, जिनसे वारदात में इस्तेमाल चाकू अभी बरामद नहीं हुआ है। ये सभी स्कूल ड्रॉप आउट हैं, जो आसपास की मंडियों में छोटा-मोटा काम करते हैं। इनके घरवाले भी मछली या चाय बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद अरुण की बॉडी परिजनों को सौंप दी है।

RELATED ARTICLES

शख्स ने अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर खुद को भी मारी गोली 

मृतक के भाई ने खुद को कमरे में बंद कर बचायी जान  यूपी। सीतापुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने...

उज्जैन के दंडी आश्रम में पढ़ने वाले 19 बच्चों के साथ आचार्य और सेवादार ने किया यौन शोषण 

नई दिल्ली। उज्जैन के दंडी आश्रम में पढऩे वाले 19 बच्चों के साथ यौन शोषण किया गया। आश्रम का आचार्य और सेवादार बच्चों के...

मुंहबोले मामा ने सात साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, खून से लथपथ कपड़े देख सहमी मां 

ऊधम सिंह नगर। जसपुर में मुंहबोले मामा पर सात साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के सदस्यों ने स्वास्थ्य सचिव से की भेंट

चारधाम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का देश भर में प्रचार में सहायक बने पीआरएसआई यात्रा मार्ग पर पहली बार श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में...

पीएम मोदी ने वाराणसी से तीसरी बार दाखिल किया नामांकन

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने मंगलवार को अस्सी घाट पर पूजा की. इसके बाद उन्होंने काशी के कोतवाल कालभैरव का आशीर्वाद लेकर नामांकन दाखिल...

आईपीएल 2024- दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबला नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 64वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)...

उत्तराखंड सरकार ने पिछले अनुभवों से भी नहीं लिया कोई सबक – राजीव महर्षि

कहा - वनाग्नि की तरह हालात बेकाबू होने का इंतजार कर रही राज्य सरकार देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि ने...

बाबा केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे पर्यटन- धर्मस्व सिंचाई लोकनिर्माण मंत्री सतपाल महाराज

केदारनाथ। पर्यटन- धर्मस्व सिंचाई- लोकनिर्माण मंत्री सतपाल महाराज तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत महाराज ने आज पूर्वाह्न भगवान केदारनाथ के दर्शन किये तथा...

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का निधन, आज शाम राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का सोमवार रात निधन हो गया. भाजपा के भीष्म पितामह माने...

सीएम धामी ने पालघर से भाजपा प्रत्याशी डॉ हेमंत विष्णु सवरा के समर्थन में आयोजित जनसभा में किया प्रतिभाग 

पूरा विश्व एक विश्वास की दृष्टि से भारत की ओर देखता है - सीएम धामी देहरादून,महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के पालघर से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा...

2023 में यमुनोत्री धाम पहुंचे थे सबसे ज्यादा 12045 श्रद्धालु, तो इस बार 12148 पहुंची संख्या

-यमुनोत्री और गंगोत्री में बढ़ा तीर्थयात्रियों का दबाव -गंगोत्री धाम में 2023 में 13670 तो 13 मई को रिकॉर्ड 18973 यात्री पहुंचे -यमुनोत्री में गेट और...

लाल केला खाना होता है स्वास्थ्य के लिए लाभदायक, जानिए कैसे है पीले केले से अलग

बाजार में साधारण पीले केले के अलावा लाल रंग का केला भी मिलता है। लाल केले के छिलके का रंग गाढ़ा लाल और बैंगनी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार दाखिल करेंगे नामांकन 

काशी की जनता पीएम मोदी को ऐतिहासिक जीत दिलाने को है तैयार- मुख्यमंत्री धामी  बाबा काल भैरव का पूजा- अर्चना के बाद नामांकन के लिए...