Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने टनकपुर में भाजपा के पक्ष में किया प्रचार

मुख्यमंत्री ने टनकपुर में भाजपा के पक्ष में किया प्रचार

मुख्यमंत्री ने बनबसा से टनकपुर तक रोड शो कर जनता का आशीर्वाद मांगा

टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ऋषिकेश की जनसभा से सभी को अपना प्रणाम भेजा है। इस बार का चुनाव विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। हर एक उत्तराखंडवासी मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं इसके लिए हमने 5 सीटे भाजपा के पक्ष में जीताकर भेजनी है। उन्होंने कहा अनेक देवस्थान चंपावत की पुण्य भूमि पर स्थित हैं। उन्होंने कहा चंपवतवासियो ने उन्हें ऐतिहासिक जीत देकर विधानसभा में भेजा था। उसके बाद से निरंतर विकास योजनाएं क्षेत्र के लिए चलाई जा रही हैं। टनकपुर चंपावत क्षेत्र को रोपवे, रोडवे , रेलवे और हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ा गया है। भविष्य में शारदा रिवर फ्रंट बनाने का भी संकल्प लिया गया है। 56 करोड़ की धनराशि से टनकपुर आईएसबीटी बस अड्डा बनने जा रहा है। 132 के.वी. सब स्टेशन बिजली घर का शिलान्यास हो गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 10 साल में भारत तेजी से आगे बढ़ा है । 10 साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री ने हर पल हर क्षण देशवासियों को समर्पित किया है।देशवासियों को अपना परिवार मानकर उनकी सेवा की है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 10 सालों में 4 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास मिले हैं। 12 करोड इज्जत घर बने हैं। आयुष्मान भारत योजना से हर किसी को 5 लाख तक का इलाज मिल रहा है। किसान सम्मान निधि के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष किसानों के खातों में पैंसे आ रहे हैं। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू करके इतिहास बनाने का काम किया है। दूसरी ओर कांग्रेस है जो मुस्लिम पर्सनल लॉ का प्रावधान लागू करने की बात करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा हम विकास की राजनीति करते हैं, आज विकास के नाम पर वोट पड़ते हैं। और कांग्रेस वोटों की राजनीति करती है। प्रधानमंत्री कहते हैं भ्रष्टाचार हटाओ और यह कहते हैं मोदी को हटाओ। विपक्ष का गठबंधन नहीं ठगबंधन है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उनके हृदय में उत्तराखंड बसता है। हर मंचों, कार्यक्रमों से वो उत्तराखंड का उल्लेख करते हैं। प्रधानमंत्री ने माणा को देश का अंतिम गांव से पहला गांव बनाया है। प्रधानमंत्री ने जागेश्वर धाम आकर मानसखंड मंदिर माला मिशन को मजबूत किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा चंपावत को आदर्श जनपद बनाने के लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। ककराली गेट से पूर्णागिरी मंदिर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने के कार्य के लिए डीपीआर बना दी गई है। ककराली गेट से पूर्णागिरी मंदिर तक विभिन्न व्यवस्थाओं को करने के लिए केदारनाथ धाम की तर्ज पर मास्टर प्लान पर काम किया जा रहा है। ऋषिकेश हरिद्वार की तर्ज पर शारदा घाट का निर्माण कार्य किया जा रहा है। भारत नेपाल सीमा में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ड्राई पोर्ट पर काम किया जा रहा है। टनकपुर बनवास में ड्रेनेज सिस्टम की स्थापना हेतु 130 करोड़ की डीपीआर का गठन कर लिया गया है। आंतरिक मार्गों के निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत हो गई है, सैनिक विश्राम ग्रह का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही कई अन्य एवं बड़े कार्य इस क्षेत्र में किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री उत्तराखंड के प्रत्येक दौरे के दौरान हर बार 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का बताते हैं। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के विकास हेतु 2 लाख करोड़ की योजना स्वीकृत की हैं। इसके साथ ही कई योजनाएं पाइप लाइन में हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड राज्य के विकास में कभी कोई कमी नहीं कि अब हमारा फर्ज बनता है कि हम उन्हें अपनी ओर से ऐतिहासिक जीत दिलाएं। उन्होंने कहा अल्मोड़ा लोक सभा क्षेत्र से अजय टम्टा को ऐतिहासिक मतों से विजय बनाकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना पूर्ण योगदान देना है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल माहरा, जिला महामंत्री मुकेश कलकुड़िया, भाजपा नेता शंकर पांडे एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

मोदी ने दुनियां को करवाया भारत की ताकत का ऐहसास- महाराज

बोल- हम तीन करोड़ लखपती दीदी बनाने के लक्ष्य पर कर रहे हैं काम देहरादून/धार (मध्यप्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक रूप...

सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित

केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को भी भ्रष्टाचार में पीछे छोड़ दिया है- धामी नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को...

महाराज ने हनुमान चट्टी के पास अवरुद्ध हाइवे को तत्काल खोलने के दिये निर्देश

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण एवं पर्यटन, मंत्री सतपाल महाराज ने हनुमान चट्टी के पास घुडसिल में हाइवे चौड़ीकरण के दौरान चट्टान के एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मोदी ने दुनियां को करवाया भारत की ताकत का ऐहसास- महाराज

बोल- हम तीन करोड़ लखपती दीदी बनाने के लक्ष्य पर कर रहे हैं काम देहरादून/धार (मध्यप्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक रूप...

राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव नहीं लड़ने पर बोले पीएम मोदी, ‘डरो मत, भागो मत’..

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आखिरकार नामांकन के आखिरी दिन अमेठी और रायबरेली सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने रायबरेली लोकसभा...

सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित

केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को भी भ्रष्टाचार में पीछे छोड़ दिया है- धामी नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को...

महाराज ने हनुमान चट्टी के पास अवरुद्ध हाइवे को तत्काल खोलने के दिये निर्देश

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण एवं पर्यटन, मंत्री सतपाल महाराज ने हनुमान चट्टी के पास घुडसिल में हाइवे चौड़ीकरण के दौरान चट्टान के एक...

सरकार व विभाग की लापरवाही की वजह से पेयजल संकट- सूर्यकांत धस्माना

देहरादून। राजधानी देहरादून में गहराते पेयजल संकट के खिलाफ गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में...

चारधाम यात्रा- हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगने वाली 76 फर्जी वेबसाइट ब्लॉक

फर्जी वेबसाइट की सूचना 9412080875 व 1930 नंबर पर दें देहरादून। एसटीएएफ व गृह मंत्रालय की संयुक्त कार्रवाई में चारधाम यात्रा के नाम पर ठगी...

कोविड वैक्सीन मामले की उच्चस्तरीय जांच हो- कांग्रेस

राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, चुनावी चंदे पर भी उठाए सवाल देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को ज्ञापन भेज कर मांग की...

पूरे प्रदेश में डेंगू व चिकनगुनिया रोग की रोकथाम के लिए चलाया जाएगा महाभियान

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने महाभियान को लेकर जारी किए दिशा-निर्देश  देहरादून। डेंगू व चिकनगुनिया रोग की रोकथाम के लिए पूरे प्रदेश में...

सीएम धामी के लिए अपनी विधायक की सीट छोड़ने वाले वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का हुआ निधन

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह के लिए अपनी विधायक की सीट छोड़ने वाले राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन हो गया।...

दुर्घटना राहत राशि की हकदारी के लिए अब मजिस्ट्रीयल जांच रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं

दुर्घटना के प्रभावितों को राहत राशि तत्काल जारी की जाय- मुख्य सचिव जिलाधिकारियों को दुर्घटना राहत निधि में 50 लाख रूपये की धनराशि आवंटित क्रैश बैरियर...