Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने वन प्रशिक्षण अकादमी में वनाग्नि रोकने के प्रयासों की समीक्षा...

मुख्यमंत्री ने वन प्रशिक्षण अकादमी में वनाग्नि रोकने के प्रयासों की समीक्षा की

जंगल में आग- वनाधिकारियों के अवकाश पर लगाई रोक

मुख्यमंत्री ने वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर लिया स्थिति का जायजा

अधिकारियों को दिये हर समय सतर्क रहने के निर्देश

वनाग्नि पर पूरी तरह नियन्त्रण पाये जाने तक अधिकारियों को बैठक हेतु देहरादून न बुलाये जाने के भी दिये निर्देश

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को वन प्रशिक्षण अकादमी सभागार में वनाग्नि को रोकने के लिये किये जा रहे प्रयासों की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने वनाग्नि को रोकने के लिये अधिकारियों को हर समय सतर्क रहने के निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिये कि जब तक वनों में लगी आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो जाती है तब तक वनाधिकारियों के अवकाश पर जाने पर रोक लगायी जाय। केवल गम्भीर बीमारी के मामलों में ही छूट दी जाय।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये है कि वनाधिकारी हर समय वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों में रहकर इसे नियंत्रित करने का प्रयास करें। इस कार्य में लगे अधिकारियों को अनावश्यक रूप से बैठक में प्रतिभाग हेतु देहरादून न बलाये जाने के भी निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये है। उन्होंने कहा कि वनाग्नि की रोकथाम के लिए वन विभाग के अलावा अन्य विभाग भी अलर्ट मोड पर रहें। वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए सूचना तंत्र और मजबूत किया जाए। क्विक रिस्पांस टाईम कम से कम किया जाए। वनाग्नि पर प्रभावी रोकथाम के लिए स्थानीय स्तर पर लोगों का सहयोग लिया जाए।

उन्होंने कहा कि इस में सेना का भी सहयोग लिया जा रहा है। जो भी लोग वनों में आग लगाये जाने के दोषी पाये जायेंगे उनके विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के भी निर्देश उन्होंने दिये है। मुख्यमंत्री ने लीसा डिपो के आस पास बनाग्नि के नियंत्रण पर ध्यान देने को कहा तथा फायर ब्रिगेड को भी एक्टिव करने को कहा। ताकि लीसा डिपो या अन्य संस्थानों को कोई नुकसान न हो। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होनें कहा कि सभी के प्रयासों से वनाग्नि की घटनाएं नियंत्रित हो रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बढते तापमान के दृष्टिगत पेयजल की कमी को दूर करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती सरिता आर्य, आयुक्त कुमांऊ दीपक रावत, जिलाधिकारी श्रीमती वन्दना के साथ ही वन एवं पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी एवं अन्य जन प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

सीएम धामी ने चारधाम यात्रा की सारी व्यवस्था ठीक करने के दिए निर्देश 

हित धारकों से वार्ता कर समस्या का समाधान निकालें- सीएम उत्तरकाशी डीएम ने यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल कमिश्नर...

विधि-विधान से खुले विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट

कपाट खुलने के समय दस हजार से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे कपाट खुलने के लिए श्री बदरीनाथ मंदिर को भव्य रूप से फूलों से सजाया...

बिना विस्थापन बेकसूर लोगों को उजाड़ने पर आमादा है भाजपा सरकार – राजीव महर्षि

भाजपा ने आठ साल तक वोटों की फसल काटी, अब उजाड़ने पर आमादा देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि ने बिना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

गर्मियों में पी रहे हैं इस तरह के ड्रिंक्स, तो हो जाएं थोड़ा सावधान

गर्मी के दौरान हम खाने से ज्यादा कुछ ठंडा और हेल्दी पीने की इच्छा रखते हैं, लेकिन बहुत से लोग इस बात से अंजान...

भाजपा ने सीएम केजरीवाल को बताया ‘भ्रष्टाचार का बेताज बादशाह’, जारी किया नया पोस्टर

नई दिल्ली। दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने  अपनी पत्नी सुनीता...

सीएम धामी ने चारधाम यात्रा की सारी व्यवस्था ठीक करने के दिए निर्देश 

हित धारकों से वार्ता कर समस्या का समाधान निकालें- सीएम उत्तरकाशी डीएम ने यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल कमिश्नर...

विधि-विधान से खुले विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट

कपाट खुलने के समय दस हजार से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे कपाट खुलने के लिए श्री बदरीनाथ मंदिर को भव्य रूप से फूलों से सजाया...

बिना विस्थापन बेकसूर लोगों को उजाड़ने पर आमादा है भाजपा सरकार – राजीव महर्षि

भाजपा ने आठ साल तक वोटों की फसल काटी, अब उजाड़ने पर आमादा देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि ने बिना...

महाराज ने किया यात्रा रजिस्ट्रेशन ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण

विकास नगर में 14 मई से प्रारंभ होग जायेगा पंजीकरण केंद्र- महाराज ऋषिकेश। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के...

घातक प्रभावों से सुरक्षा मानवीय अधिकार

सुभाष कुमार यह जानते हुए भी कि प्रकृति के साथ इंसानी क्रूरता से उपजे ग्लोबल वार्मिंग संकट ने हमारे दरवाजे पर दस्तक दे दी है,...

जिलाधिकारी के निर्देशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए ऋषिकेश में बढ़ाए गए पंजीकरण काउंटर 

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन पर यात्रियों की सुविधा हेतु ऋषिकेश में पंजीकरण काउंटर बढ़ाए गए हैं। पंजीकरण काउंटर बढ़ाने से यात्रियों को...

पाकिस्तान के पास कर्ज चुकाने के लिए पैसे नहीं है- आईएमएफ

इस्लामाबाद। शनिवार को एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईएमएफ ने कहा है कि पाकिस्तान को कर्ज चुकाने में बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़...

आईपीएल 2024- मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला आज 

कोलकाता।  आईपीएल 2024 का 60वां लीग मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम...