Home उत्तराखंड सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती लोकेट चटर्जी के नामांकन कार्यक्रम में...

सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती लोकेट चटर्जी के नामांकन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग 

देश में भ्रम का माहौल पैदा कर रहे विपक्षी – मुख्यमंत्री धामी 

देहरादून/हुगली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पश्चिम बंगाल में संसदीय क्षेत्र हुगली से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती लोकेट चटर्जी के नामांकन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इससे पहले, उन्होंने रोड शो में भी प्रतिभाग किया जहां बड़ी संख्या में जनता की भीड़ उमड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं और भाजपा 400 पार के नारे को साकार करने जा रही है। मुख्यमंत्री धामी ने चिनसुराह स्टेशन रोड से घड़ी मोड़ (हुगली) तक आयोजित नामांकन रैली में प्रतिभाग किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने हुगली क्षेत्र की जनता से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती लोकेट चटर्जी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाकर देश को विकसित राष्ट्रीय बनाने के संकल्प को पूरा करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि, विपक्षी देश में भ्रम का माहौल पैदा कर रहे हैं कि अगर मोदी फिर से प्रधानमंत्री बने तो देश का संविधान बदल दिया जाएगा, आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा। हकीकत तो यह है कि मोदी आरक्षण के सबसे बड़े पैरोकार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक सहिंता को भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में शामिल किया है। उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां इसे सबसे पहले लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द उत्तराखंड की भांति देश भर में इसे लागू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी के कार्यकाल में देश ने तेजी से विकास की राह पकड़ी है और उनके तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार सीटों के लिहाज से भारतीय जनता पार्टी इतिहास बनाने जा रही है। वोटर तुष्टिकरण की राजनीति के झांसे में नहीं आने वाला है और बंगाल में इस बार कमल का रंग और गहरा होगा।

RELATED ARTICLES

कांग्रेस ने देश को घोटालों के अलावा कुछ नहीं दिया- महाराज

भिवानी की चुनावी रैली में बोले महाराज देश के लिए जरुरी है मोदी का शक्तिशाली नेतृत्व देहरादून/सोनीपत (हरियाणा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 10 साल की...

कांग्रेस और उनकी गैंग व्यक्तिगत हितों के लिए देशहितों को छोड़ रही पीछे – मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री धामी ने कैथल, हरियाणा में प्रत्याशी नवीन जिन्दल के पक्ष में किया प्रचार विकासवाद, राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद के बीच का है चुनाव : मुख्यमंत्री...

केदारनाथ पैदल रूट पर अब घोड़े खच्चरों के नहीं लगेंगे डबल चक्कर

चारधाम यात्रा मार्ग के होटल व ढाबों पर रेट लिस्ट होगी चस्पा प्रभारी सचिव ने केदारनाथ रूट पर खामियां दूर करने को कहा हेली टिकट पर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

कांग्रेस ने देश को घोटालों के अलावा कुछ नहीं दिया- महाराज

भिवानी की चुनावी रैली में बोले महाराज देश के लिए जरुरी है मोदी का शक्तिशाली नेतृत्व देहरादून/सोनीपत (हरियाणा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 10 साल की...

आईपीएल 2024- क्वालीफायर-1 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी सनराइजर्स हैदराबाद

अहमदाबाद।  कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल पर टॉप पर विराजमान है। केकेआर की टीम ने मौजूदा सीजन में...

जानें ईरानी राष्ट्रपति की मौत के बाद अब ईरान में कब होंगे राष्ट्रपति चुनाव?

नई दिल्ली। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत के बाद राष्ट्रपति की सीट खाली हो गई है. अब ईरानी सरकार की तीन शाखाओं...

कांग्रेस और उनकी गैंग व्यक्तिगत हितों के लिए देशहितों को छोड़ रही पीछे – मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री धामी ने कैथल, हरियाणा में प्रत्याशी नवीन जिन्दल के पक्ष में किया प्रचार विकासवाद, राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद के बीच का है चुनाव : मुख्यमंत्री...

केदारनाथ पैदल रूट पर अब घोड़े खच्चरों के नहीं लगेंगे डबल चक्कर

चारधाम यात्रा मार्ग के होटल व ढाबों पर रेट लिस्ट होगी चस्पा प्रभारी सचिव ने केदारनाथ रूट पर खामियां दूर करने को कहा हेली टिकट पर...

मध्यप्रदेश पुलिस का नया शब्दकोश तैयार, उर्दू – फारसी के शब्दों का नहीं होगा इस्तेमाल

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने अब नया शब्दकोश तैयार कर लिया है। जिसके बाद अब उर्दू - फारसी के शब्दों का इस्तेमाल नहीं होगा|पुलिस मुख्यालय...

ईडी ने अब आम आदमी पार्टी पर लगाया ये बड़ा आरोप, गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर दावा किया है कि दिल्ली और पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी...

सीएम धामी के गुड गवर्नेंस का दिखा कमाल, मंहगाई पर नियंत्रण पाने में दिख रहे सफल

उत्तराखण्ड कम मंहगाई वाले राज्यों की सूची में तीसरे नम्बर पर देहरादून। देश में कई राज्य ऐसे हैं जहां पिछले 6 महीनों में महंगाई काफी...

शाम पांच बजे के बाद यमुनोत्री पैदल मार्ग रहेगा प्रतिबंधित, उत्तरकाशी पुलिस ने जारी की एसओपी 

आठ बजे के बाद नही जा सकेंगे गंगोत्री व यमुनोत्री धाम  देहरादून। चारधाम यात्रा पर आ रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें। उत्तरकाशी...

आप भी रोजाना सुबह चाय या दूध के साथ खाते हैं ब्रेड, तो हो जाएं सावधान, शरीर को हो सकते हैं ये नुकसान

अधिकतर लोगों की आदत होती है, वह रोजाना चाय के साथ ब्रेड का नाश्ता करते हैं. लेकिन रोजाना ब्रेड खाने से स्वास्थ्य संबंधित कई...