Home ब्लॉग कितने पूर्व सीएम सांसद बनेंगे

कितने पूर्व सीएम सांसद बनेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 370 सीट जीतने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए भाजपा इस बार पूरे देश में मजबूत नेताओं को चुनाव लड़ा रही है। प्रदेश की राजनीति में ही सक्रिय रहे नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्रियों को लोकसभा की टिकट दी गई है। आमतौर पर पूर्व मुख्यमंत्री सांसद बनते हैं और उनकी पार्टी की केंद्र में सरकार बनती है तो वे मंत्री भी बनते हैं।

बहरहाल, भाजपा ने अभी तक 267 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें उसने आधा दर्जन पूर्व मुख्यमंत्रियों को मैदान में उतारा है। हालांकि दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की टिकट भी कटी है लेकिन उनके बारे में पहले से अंदाजा था। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा को इस बार टिकट नहीं मिली है।

पिछली बार चुनाव जीते पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को फिर से झारखंड से टिकट दी गई है। हालांकि पिछली बार वे बहुत मामूली अंतर से चुनाव जीते थे। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल राज्यसभा सांसद हैं। इस बार पार्टी ने उनको लोकसभा चुनाव में उतारा है। ये दोनों पूर्व मुख्यमंत्री केंद्र सरकार में मंत्री हैं। इनके अलावा पांच और पूर्व मुख्यमंत्रियों को टिकट दी गई है। राज्यसभा सांसद और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब को पार्टी ने टिकट दिया है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस बार चुनाव लड़ रहे हैं तो हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के दो दिन बाद ही मनोहर लाल खट्टर के नाम का भी ऐलान हो गया। उधर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को भी पार्टी ने चुनाव में उतारा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी इस बार लोकसभा की टिकट मिली है।

RELATED ARTICLES

देश में चुनावी नवाचार एवं मतदान प्रतिशत

 -डॉ. सुभाष गंगवाल देश में लोकसभा 2024 के लिए 543 सीटों में से प्रथम चरण में लगभग 102 सीटों के लिए मतदान सम्पन्न हो चुका...

रक्षा क्षेत्र में बढ़ेगी धाक

ब्रह्मोस सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल भारत ने फिलीपींस को दे दी। दोनों देशों के बीच 37.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर में समझौता 2022 में हुआ...

विकास के दावों के बीच भूख की त्रासदी झेलने के लिए लोग मजबूर

 विश्‍वनाथ झा यह अपने आप में एक बड़ा विरोधाभास है कि जिस दौर में दुनिया भर में अर्थव्यवस्था के चमकते आंकड़ों के जरिए लगातार विकास...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

सेतु आयोग स्थानीय पर्वतीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करेगा-जोशी देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को राजभवन में सेतु आयोग के नवनियुक्त...

आईपीएल 2024 के 47वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी कोलकाता नाइट राइडर्स 

कोलकाता। आईपीएल 2024 के 47वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स (DC)से होनी है। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स...

दून पुलिस ने अपहरण की गई नाबालिग को 24 घंटे के अन्दर कराया रेस्क्यू  

विकासनगर। 27 अप्रैल शनिवार को दून पुलिस ने अपह्रत नाबालिग बालिका को 24 घंटे के अन्दर रेस्क्यू कराकर सकुशल परिजनों को सौंप दिया। साथ...

दुखद- मसूरी के निकट खाई में गिरी कार, तीन पर्यटकों की मौत

हाथीपांव के पास हरियाणा नंबर की कार खाई में गिरी, SDRF ने निकाले शव देहरादून। मसूरी के निकट हाथीपांव रोड पर कार के दुर्घटनाग्रस्त होने...

1 मई को धूम मचाएगा इंडियन 2 का पहला गाना, सेनापति के रूप में कमल हासन के किरदार का होगा खुलासा

कमल हासन की आगामी फिल्म इंडियन 2 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। शंकर शनमुगम के निर्देशन में बन रही फिल्म का...

देहरादून में हुआ भीषण अग्निकांड, खुड़बुड़ा मोहल्ले में 22 झोपड़ियां जलकर हुई राख

एक घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू  हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं देहरादून। राजधानी देहरादून में सुबह भीषण अग्निकांड की खबर...

अपनी डाइट में शामिल करें स्ट्रॉबेरी का जूस, मिलेंगे स्वस्थ त्वचा समेत ये स्वास्थ्य लाभ

गर्मियों में आप स्वस्थ जूस की तलाश कर रहे हैं तो स्टॉबेरी जूस को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। स्ट्रॉबेरी का जूस पोषण और...

भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह आज करेंगे नामांकन, मुख्यमंत्री योगी भी रहेंगे मौजूद 

नामांकन से पहले राजनाथ सिंह ने हनुमान सेतु मंदिर में की पूजा अर्चना  लखनऊ। भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह अब से थोड़ी ही देर में भाजपा...

उत्तराखंड बोर्ड 2024- कल जारी होगा 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम, यहां जानिए कैसे करें डाउनलोड

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक, रिजल्ट घोषित...

पहाड़ से लेकर मैदान तक सात जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जन और आंधी के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून। पहाड़ से मैदान तक बदले मौसम के बाद भले ही रविवार को प्रदेशभर का मौसम सुहाना हुआ हो, लेकिन, आज सोमवार को एक...